• Breaking News

    जौनपुर, माध्यमिक शिक्षकों ने शिक्षक दिवस पर पंचानन राय की मनायी पुण्यतिथि #JaunpurUpdateNews

    Jaunpur Update News
    जौनपुर। शिक्षक दिवस पर भारत के पूर्व राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन एवं माध्यमिक शिक्षक संघ के पूर्व महामंत्री और पूर्व विधान परिषद सदस्य पंचानन राय की पुण्यतिथि पर तिलकधारी सिंह इण्टर कालेज में माध्यमिक शिक्षक संघ द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 


    इस मौके पर संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश सिंह ने कहा कि आज का दिन वास्तव में हम शिक्षकों के लिए हर्ष विषाद दोनों का है। जहां हम एक विद्वान मनीषी का जन्म दिन मनाते हैं जिन्होंने शिक्षक पद की गरिमा को राष्ट्रपति की गरिमा से ऊपर रखा, वहीं आज ही के दिन हमने सड़क दुर्घटना में पंचानन राय को खो दिया था जिन्होंने शिक्षक संघर्षों को एक नया आयाम दिया था। 

    प्रान्तीय मंत्री डा. राकेश सिंह ने कहा कि स्व. राय की आवाज जो सदन से सड़क तक गूंजती थी, हम शिक्षकों को एकता के सूत्र में बांधने का कार्य करती थी। मण्डलीय मंत्री एवं प्रधानाचार्य डा. प्रमोद श्रीवास्तव ने उक्त महान विभूतियों के पदचिन्हों पर चलने हेतु शिक्षकों का आह्वान किया। 

    वरिष्ठ शिक्षक नेता शशि प्रकाश मिश्र ने भी इन महान विभूतियों द्वारा दिखाये गये रास्ते पर चलने की अपील करते हुए उसी को सच्ची श्रद्धांजलि बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सरोज  सिंह एवं संचालन जिला मंत्री तेरस यादव ने किया। 

    कार्यक्रम में ठाकुर प्रसाद तिवारी, मो० आजम खान, इन्द्रपाल सिंह, राम अचल यादव, अरविन्द राय, हृदय नारायण उपाध्याय, दिलीप सिंह, सुनील सिंह, शामूू, अशोक कुमार, रमेश कुमार, बद्री प्रसाद सिंह, गजाधर राय, सतीश सिंह, दयाशंकर यादव, अजय सिंह, धनन्जय सिंह, ज्ञान प्रकाश सिंह सहित सैकड़ों शिक्षक उपस्थित रहे।
    ad
    ad

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad