• Breaking News

    जौनपुर, तीन माह से बीमार सैनिक की मौत, परिजनों में कोहराम #JaunpurUpdateNews

    Jaunpur Update News
    सिकरारा, जौनपुर।
    स्थानीय क्षेत्र के अंतर्गत सरैया गांव के एक भारतीय सेना में तैनात जवान की मौत हो गई। डयूटी के दौरान वह बीमार हो गया था। तीन माह से उसका इलाज चल रहा था। 



    लखनऊ में शुक्रवार को उनकी मौत हो गई। परिजनों ने शव को शनिवार की देर रात घर लाकर जौनपुर के रामघाट पर अंतिम संस्कार कर दिया। इकलौते बेटे की मौत से मां बाप का रो रोकर बुरा हाल है। सेना का एक जवान भी साथ में मौजूद था। उसकी ड्यूटी भी जवान के घर तैनात कर दी गई है। तीन दिन पहले ही हृदयाघात से जवान की बड़ी बहन की मौत हो गई थी। 

    जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के सरैया गांव निवासी बलिराम यादव का इकलौता बेटा 01 जनवरी 2016 को भारतीय सेना में जब भर्ती हुआ था। पहली तैनाती कारगिल के ब्रास हुई। वहां दो साल तक तैनाती के बाद उनकी तैनाती उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में हो गई। तीन माह पहले ड्यूटी के दौरान उनकी तबियत खराब हुई तो उनको रानीखेत सेंटर में भर्ती कर दिया गया। वहां से बरेली और फिर लखनऊ सेंटर पर भेज दिया गया। वहां इलाज के दौरान शुक्रवार को उनका निधन हो गया। 

    सूचना पर पहुंचे परिजनों ने शव को घर ले आया। शव देखते ही मां उषा देवी व पिता जोर जोर से रोने लगे। घर का चिराग बुझ जाने से वहां जुटी स्थानीय क्षेत्र की भीड़ भी अपनी आंसू नहीं रोक पाए रहे थे। तीन पहले ही भाई के बीमारी से आहत बड़ी बहन सोनी 28 वर्ष की मौत के गम से उबर भी नहीं पाई थे कि बेटे के मौत ने उनकी दुनियां उजाड़ दिया। रविवार को भी सांत्वना देने वाले लोगो का आना- जाना लगा रहा।
    ad
    ad


                

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad