• Breaking News

    जौनपुर, खराब पड़े हैं ग्रामसभा के कई हैण्डपम्प, शिकायत के बाद भी मरम्मत नहीं #Jaunpur_Update_News

    Jaunpur Update News

    खुटहन, जौनपुर। स्थानीय विकास खंड के अंतर्गत इमामपुर भिखारीपुर ग्रामसभा में कई वर्षों से हैण्डपम्प खराब पड़ा हुआ है। खराबी के कारण लोगों को पानी पीने में बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। जिम्मेदार लोगों से शिकायत करने पर वह जिम्मेदारी लेने से तैयार नहीं हो रहे हैं। 

    जानकारी के अनुसार हीरालाल प्रजापति भिखारीपुर का हैण्डपम्प वर्षों से खराब है जिसने प्रधान से शिकायत किया तो लेकिन अभी तक मरम्मत नहीं हो पाया। इसी प्रकार इमामपुर चौराहे पर लाल बहादुर प्रजापति के मकान के सामने हैण्डपम्प कई वर्षों से खराब पड़ा हुआ है जिसकी न मरम्मत किया जा रहा है और न ही रिबोर कराया जा रहा है। 

    इसी तरह शांति शिक्षण संस्थान में एक वर्ष पहले रिबोर हुआ नल फिर से खराब हो चुका है। नल में गंदा पानी आने से बच्चे में गंभीर बीमारियां फैलने की आशंका बनी हुई है। इसी तरह छेदी लाल वर्मा की जमीन में लगा हैण्डपम्प कई वर्षों से खराब पड़ा हुआ है जिसकी शिकायत प्रधानपति व विकास खंड खुटहन के अधिकारियों से की गयी लेकिन आज तक हैण्डपम्प दुरुस्त नहीं कराया गया। 

    इसी प्रकार राजू सोनी के मकान के सामने का नल खराब पड़ा है जिसकी मरम्मत कराना अति आवश्यक है। इसके अलावा ग्रामसभा में कई अन्य हैण्डपम्प खराब पड़े हैं जिससे ग्रामीणों में आक्रोश बना हुआ है। ग्रामीणों की मांग है कि इसे गंभीरता से लेते हुए शीघ्र ही ग्रामसभा के सभी हैण्डपम्पों को दुरुस्त किया जाय, अन्यथा आने वाले दिनों में ग्रामसभा गंभीर बीमारियों का शिकार बन जायेगा।

    ad
    ad


    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad