• Breaking News

    जौनपुर, संचारी रोग नियंत्रण के लिये टास्क फोर्स की बैठक सम्पन्न #Jaunpur_Update_News

    Jaunpur Update News

    मछलीशहर, जौनपुर। उपजिलाधिकारी अंजनी सिंह की अध्यक्षता में संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान माह अक्टूबर के संबंध में बैठक के सम्बन्ध में तहसील स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक तहसील सभागार में हुई। 

    इस मौके पर उपजिलाधिकारी ने सुझाव दिया कि सभी विभाग समन्वय स्थापित करके अभियान को सफल बनाएं। संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान का संचालन स्वास्थ्य विभाग द्वारा किया जायेगा। सभी विभागों से अपेक्षा की गई कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन ईमानदारीपूर्वक करेंगे। 

    बैठक में डा. आरपी विश्वकर्मा अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मछलीशहर ने बताया कि यह अभियान 01 से 31 अक्टूबर तक चलाया जाएगा। अभियान में आशा द्वारा घर-घर जाकर संचारी रोग के जैसे डेंगू, मलेरिया, दिमागी बुखार, कोरोना आदि के बारे में जानकारी दी जायेगी। साथ ही बचाव के बारे में भी बताया जायेगा। जैसे बरसात के दिनों में जलभराव जैसे स्थानों पर एंटी लार्वा दवा का छिड़काव आदि कूलर, प्रिहृज, टायर गमला में पानी जमा न होने पाये। 

    साबुन व पानी से अपने हाथों को साफ रखें। खुले में शौच न जायं। शौचालय का प्रयोग करें। शुद्ध पेयजल का प्रयोग करें। सूअर, छछुंदर, चूहे से बचाव करें। बैठक में खण्ड विकास अधिकारी मछलीशहर राजन राय, एके त्रिपाठी तहसीलदार मछलीशहर, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत अनिल सिंह, शैलेंद्रमणि विश्वास स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी, भानु प्रताप सिंह बीएमसी यूनिसेफ, खंड शिक्षा अधिकारी मछलीशहर शैलपति यादव, खंड विकास अधिकारी सुजानगंज नितिन कुमार, खंड विकास अधिकारी मुंगराबादशाहपुर पीयूष सिंह, अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुजानगंज डा. आरडी यादव, डा. आरपी सिंह अधीक्षक बादशाहपुर समेत विभिन्न विभागों के अधिकारियों  ने प्रतिभाग किया।

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad