• Breaking News

    स्नातक व स्नातकोत्तर प्रोन्नत छात्रों का रिजल्ट जल्द #JaunpurUpdateNews

    Jaunpur Update News
    जौनपुर - वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में स्नातक व स्नातकोत्तर से प्रोन्नत हुए छात्र-छात्राओं का परिणाम जल्द ही घोषित किया जाएगा। जिसकी तैयारी अंतिम चरण में चल रही है। द्वितीय वर्ष व सेमेस्टर के छात्रों को अंक पत्र मिलेगा। प्रथम वर्ष व सेमेस्टर छात्रों को अंक पत्र के लिए एक वर्ष का इंतजार करना पड़ेगा।


    पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध पांच जिले के 850 कालेज व विश्वविद्यालय परिसर में अध्यनरत कुल तीन लाख से अधिक स्नातक बीए-बीएससी, बीकॉम, बीएससी एजी, बीटेक, बीए एलएलबी, बीफार्मा व स्नातकोत्तर एमए, एमएसी, एमकॉम, एमएसी-एजी, एमबीए, एमसीए, एमएमसी आदि प्रथम, द्वितीय वर्ष व सेमेस्टर छात्र-छात्राओं को प्रोन्नत किया जाना है। 

    विश्वविद्यालय द्वारा और उन्नत किए जाने वाले छात्र-छात्राओं का परिणाम बनाने का कार्य अंतिम चरण में चल रहा है। एक पखवारे के भीतर प्रोन्नत किए गए छात्रों का परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। परीक्षा विभाग के लोगों का कहना है कि द्वितीय वर्ष व सेमेस्टर छात्र-छात्राओं को प्रथम वर्ष में औसत अंक देते हुए अंकपत्र दिया जाएगा। प्रथम वर्ष के छात्रों को अंकपत्र के लिए एक वर्ष का इंतजार करना पड़ेगा। उनकी द्वितीय वर्ष व सेमेस्टर की परीक्षा के बाद मिले अंक के मुताबिक ही औसत अंक दिया जाएगा। जिसके बाद उन्हें परीक्षा फल मिल सकेगा।
    ad
    ad




                

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad