• Breaking News

    जौनपुर, किसान का पुश्तैनी मड़हा गिराकर दबंग कर रहे अवैध रास्ते की मांग #JaunpurUpdateNews

    Jaunpur Update News
    जौनपुर। नगर के लाइन बाजार थाना क्षेत्र के कुंवरदा के गरीब किसान बिहारी लाल यादव का पुश्तैनी मड़हा 15 जून 2017 को दबंगों द्वारा गिराकर अवैध रास्ते को निकालने की मांग की जा रही है जो गलत है। इसकी शिकायत करने के बाद भी अभी तक गरीब को न्याय नहीं मिल पा रहा है जिससे वह दर-दर भटक रहा है। 


    जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक से लिखित शिकायत की गयी जिस पर थाना लाइन बाजार पुलिस से मौके पर तत्काल जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का आदेश दिया गया है। पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार थाना पुलिस राजस्व टीम की मदद से मौके पर पहुंची जहां उपनिरीक्षक अनिल मिश्रा ने अपनी रिपोर्ट में बिहारी लाल यादव का पुराना व पुश्तैनी मड़हा होना बताया। साथ ही दबंगों द्वारा पुश्तैनी मड़हे को गिराकर अवैध तरीके से रास्ता निकालने के सम्बन्ध में बताया कि कुंवरदा के राजस्व अभिलेख में आबादी श्रेणी 6 (2) खाते की भूमि है जिस पर बिहारी लाल यादव का पुश्तैनी मड़हा था। 

    उसे दबंगों गिराकर अवैध रास्ते की मांग की जा रही है। वहीं लाइन बाजार थाने में दबंगों के खिलाफ धारा 427, 323, 504 आईपीसी के तहत मुकदमा पंजीकृत हो गया। इसके बाद बिहारी लाल ने पुश्तैनी मड़हे पर दिवाल बनवाया किन्तु दबंगों द्वारा उसे गिरा दिया गया। इस पर थाने में धारा 147, 323, 504, 506, 427 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज हुआ। 

    इतना ही नहीं, उक्त जमीन की पैमाइश हेतु राजस्व विभाग की टीम के जाने पर दबंगों ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया जिस पर लेखपाल द्वारा धारा 332, 353, 504, 506 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज करवाया गया। पुनः जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक से शिकायत करते हुये पीड़ित ने गुहार लगायी कि उसे कब न्याय मिलेगा। सवाल यह उठता है कि जब प्रशासन से न्याय मिलने के बाद भी गरीब अपनी जानमाल के डर से जमीन पर एक ईंट नहीं रख सकता है तो ऐसे न्याय का क्या मतलब है।
    ad
    ad

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad