जौनपुर, पंचायत चुनाव की सुगबुगाहट से गांव में बह रही चुनावी बयार #Jaunpur_Update_News
Jaunpur Update News
महराजगंज, जौनपुर। स्थानीय विकास खंड के ग्रामसभा गोंदालपुर में पंचायत चुनाव की सुगबुगाहट में लड़ने वाले प्रत्याशियों में आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। हर कोई विकास की बात कर कहकर छोटी-बड़ी समस्याओं चाय पानी सहित अन्य मुद्दों को उठाकर वोटरों को अपने पाले में करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है।
बता दें कि वर्ष 2015 में ग्राम पंचायत से अलग हुई जिसमें लगभग 2200 आबादी वाले इस गांव में 1200 के लगभग महिला व पुरुष मतदाता हैं। निषाद, यादव, पाल, हरिजन, ब्राह्मण, लोहार, कुम्हार, जाति के लोग रहते हैं। इस गांव में आजादी के पहले से लगभग 80 साल पुराना शिव मंदिर है और गांव में गुल्लू बाबा नामक कुलदेवता के नाम से लगभग 100 साल पुराना तालाब है। यहां के स्थानीय लोग दीपावली में घर की पुताई के लिए पिरोर मिट्टी लेकर जाते हैं। गांव की आबादी गांव की लगभग 70 है, फिर भी अध्यापक, पुलिस, रोडवेज सेवा के अलावा अन्य क्षेत्रों में कर्मचारी की कमी है। यहां से पंचायत अलग होने के बाद पहली बार विनोद पाल निर्वाचित हुए थे जो दूसरी बार विकास के दम पर जीत सुनिश्चित कर रहे हैं।
गांव के अमित यादव का कहना है कि गांव में विकास के नाम पर सिर्फ सरकारी धन का दुरुप्रयोग किया गया है। इस गांव में जो भी कुछ काम हुआ है, वह प्रधान ने अपने लोगों को दिया है। पात्र लोगों को आवास आज भी उपलब्ध नहीं है। गांव में आज भी सड़क और पेयजल का व्यवस्था नहीं की गयी है जिससे समस्त ग्रामवासी को बहुत कठिनाई का सामना करना पड़ता है।ग्रामीण रामचन्द्र निषाद का कहना है कि गांव में जो भी काम हुआ है, सिर्फ अपात्रों का हुआ है। अपात्रों को आवास, राशन कार्ड जैसी सुविधा प्रधान द्वारा दिया गया है। गांव में निषाद लोगों की जनसंख्या अधिक है तब भी निषाद लोगों को लाभ न देकर प्रधान द्वारा अपने लोगों का दिया गया है जो अपात्र है। आज भी कई निषाद परिवार अनाज और आवास के योजना का लाभ नहीं मिला है।
ग्रामीण राधेश्याम निषाद का कहना है कि सरकार द्वारा जो भी योजनाएं मिलीं, गांव तक पहुंची है और विकास भी हुआ है। एक प्रतिनिधि की प्राथमिकता भी होनी चाहिए जो भी लाभ हो, सभी तक पहुंचे।
ओम प्रकाश यादव का कहना है कि गांव में विकास कार्य हुआ है। गांव में पेयजल एवं लाइट के अलावा खड़ंजा का निर्माण कर किया गया है। जो एक प्रतिनिधि को करना चाहिए, प्रधान वही कर रहे हैं।
इस बाबत ग्राम प्रधान विनोद पाल का कहना है कि सारे आरोप बेबुनियाद हैं। गांव में विकास हुआ है। शासन से जितनी योजनाएं आयीं और जिसका धन प्राप्त हुआ है, प्रत्येक परिवार को लाभ पहुंचाने का काम किया गया है और आगे भी करता रहूंगा।



No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।