जौनपुर, सोशल मीडिया पर आपत्त्तिजनक पोस्ट पर हिन्दू युवा वाहिनी गम्भीर #Jaunpur_Update_News
Jaunpur Update News
शाहगंज, जौनपुर। हिन्दू युवा वाहिनी द्वारा एक सभासद के सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट पर मामला दर्ज करने हेतु तहरीर दी गयी। सभासद ने 4 दशक पुराने मामले समेत हिन्दूवादी संगठनों पर टिप्पणी की है।
मालूम हो कि उक्त सभासद ने फेसबुक पर नगर के लिए बेहद संवेदनशील मुद्दे बारावफात निकालने पर रायशुमारी मांगी है। वहीं आरएसएस, विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल पर बेजा टिप्पणी की है।
मालूम रहे कि वर्ष 1981 में बारावफात उठाने को लेकर नगर का साम्प्रदायिक माहौल खराब हो गया था। तात्कालिक जिलाधिकारी नीरा यादव के वाहन पर भी हमला किया गया था। उसके बाद से प्रशासन दोनों पक्षों के वार्ता के बाद जुलूस पर रोक लगा दिया था जो आज तक चलता आ रहा है लेकिन बुझी हुई आग को ओलेमा के नेता व सभासद ने आग में घी डालने का काम कर रहा है।
वहीं अगर समय रहते प्रशासन नहीं चेता तो नगर का माहौल खराब होने से कोई रोक नहीं सकता है। फिलहाल इस बाबत हिन्दू युवा वाहिनी के नगर अध्यक्ष अक्षत अग्रहरि के नेतृत्व में सभासद के विरुद्ध कोतवाली में तहरीर दी गई।
इस दौरान नगर संयोजक रणवीर साहू, पवन साहू, धीरज पाटिल, प्रदीप यादव, सूरज जायसवाल, अंकित शर्मा, नीलेश मौर्यवंशी, तुषार अग्रहरी, हर्ष वासू, आयुष, उपशम, उमेश आदि मौजूद रहे।



No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।