जौनपुर, लड़की पर छींटाकशी करने में हुई खूनी संघर्ष, घायल युवक की मौत #JaunpurUpdateNews
Jaunpur Update News
बदलापुर, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के ढ़ेमा गांव के सुमेरु का पुरवा गांव में बीती रात एक लड़की पर छींटाकशी करने में हुई मारपीट में घायल एक युवक की मौत हो गयी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। मौके पर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
जानकारी के अनुसार बीती रात लगभग 9 बजे गांव के एक चौहान की लड़की शौच से वापस आ रही थी। इसी बीच गांव के ब्राह्मण बस्ती के लोग उस पर छींटाकशी करने लगे। इस पर बाताकही बढ़ने पर दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चलने लगे।
मारपीट में दिनेश चौहान 25 वर्ष को गम्भीर चोटें लगने से मौत हो गयी। वहीं सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक विजय चौरसिया घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण करने में जुट गये। साथ ही लाश को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण हेतु भेज दिये। वहीं मृतक के परिजन की तहरीर पर पुलिस ने 10 नामजद और 1 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर 3 लोगों को हिरासत में ले लिया है। साथ ही अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दबिश निरन्तर जारी है।
इस बाबत पूछे जाने पर थानाध्यक्ष विजय चौरसिया ने बताया कि तहरीर के आधार पर 10 नामजद व 1 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही कुछ को गिरफ्तार कर अन्य की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।

ad

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।