• Breaking News

    जौनपुर, तहसील परिसर में जर्जर दीवार फटी #JaunpurUpdateNews

    Jaunpur Update News
    मछलीशहर, जौनपुर। स्थानीय तहसील परिसर में स्थित जर्जर भवन की दीवार फटने से अधिवक्ता भयभीत हैं। दीवार गिरने से किसी भी समय दुर्घटना हो सकती है। दीवार मरम्मत कराने के लिये अधिवक्ताओं ने उपजिलाधिकारी अंजनी सिंह को ज्ञापन दिया।


    बताया जाता है कि उपनिबंधक कार्यालय से सटा अधिवक्ता भवन के बगल बीसों साल पुराना एक जर्जर भवन है जिसमें कैंटीन व साइकिल स्टैण्ड था। भवन की दीवार पर एक वृक्ष भी उग आया है। बारिश के कारण बीती रात जर्जर दीवार फट गई। उसी के बगल अधिवक्ता भी बैठते हैं। दीवार गिरने से कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है।


    अधिवक्ता संघ के महामंत्री अजय सिंह की अध्यक्षता में वरिष्ठ अधिवक्ता दिनेश चंद्र सिन्हा, अशोक श्रीवास्तव, जगदंबा प्रसाद मिश्र, सुरेन्द्र मणि शुक्ला, लक्ष्मी शंकर पाल सहित अन्य अधिवक्ताओं ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन देकर जर्जर भवन गिरवाने की मांग की जिस पर उन्होंने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर समस्या से अवगत कराने का आश्वासन दिया।

    ad
    ad



    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad