जौनपुर, जिलाधिकारी से मिलकर शहीद परिवार ने जतायी खुशी #JaunpurUpdateNews
Jaunpur Update News
केराकत, जौनपुर। स्थानीय तहसील क्षेत्र के भौरा गांव निवासी शहीद संजय सिंह के परिवार में उम्मीद तब जगी जब शासन से पत्र आया और मांग पूरी होने की उम्मीदों ने पंख फैला दिया। इस उम्मीद को मन में लिए शहीद परिवार जिलाधिकारी से मिलने पहुंचे। जिलाधिकारी से मिलने के बाद शहीद परिवार ने अपनी खुशी जाहिर की।
शहीद के पिता श्याम नारायण सिंह ने बताया कि घर से दो सौ मीटर रोड को पक्का करने का काम 18 सिंतबर से शुरू कर दिया जाएगा परंतु गांव को शहीद का दर्जा, गेट व मूर्ति स्थापना के लिए आश्वासन मिला।
इस बाबत जब शहीद की वीरांगना नीतू सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि पति देश के लिए शहीद हुए गर्व की बात है परंतु पति को शहादत हुए चार साल बीत जाने के बाद भी आज तक उचित सम्मान नहीं मिल पाया जो शहीद परिवार ही नही बल्कि देश के लिए शर्मसार करने वाली बात है।
बताते चलें कि जम्मू कश्मीर के पम्पोर में 25 जून 2016 को फायरिंग रेंज से वापस आते समय सैनिकों की बस पर अचानक लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादियों ने हमला कर दिया जिसमें फ्रंट सीट पर बैठे संजय सिंह के सीने में एक गोली लगी। गोली लगने के बावजूद उन्होंने आतंकवादियों से मोर्चा लेते हुए अपने असलहे से एक आतंकवादी को मौत के घाट उतार दिए।

ad
ad

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।