जौनपुर, केमिस्ट एण्ड कास्मेटिक वेलफेयर एसोसिएशन ने सीएम को भेजा पत्र #Jaunpur_Update_News
Jaunpur Update News
जौनपुर। केमिस्ट एण्ड कॉस्मेटिक वेलफेयर एसोसिएशन ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर पूरे प्रदेश में दवा व्यवसाइयों को खाद्य एवं औषधि प्रशासन के आनलाइन पोर्टल से आ रही दिक्कतों के बारे में अवगत कराया।
महामंत्री राजेन्द्र निगम ने मुख्यमंत्री से मांग किया कि विभाग के साफ्टवेयर में सुधार कर दवा व्यवसाइयों को विभागीय शोषण से मुक्ति कराया जाए। संगठन ने मुख्यमंत्री से निवेदन किया कि नया लाइसेंस, नवीनीकरण, संविधान परिवर्तन, स्थान परिवर्तन तथा गोदाम लाइसेंस सभी को एक ही पोर्टल निवेश मित्र के माध्यम से जारी किया जाए। पोर्टल पर किसी भी तरह का माडिफिकेशन का अधिकार औषधि अनुज्ञापन प्राधिकारी के साथ जनपद के औषधि निरीक्षक को भी देने की मांग की गई है।
श्री निगम ने कहा कि विभाग द्वारा लाइसेंस नवीनीकरण के समय नया नम्बर देने की व्यवस्था की गई परन्तु विभागीय भ्रष्टाचार के कारण व्यवसायियों को नया लाइसेंस नम्बर प्राप्त करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। संगठन ने मांग किया कि नया नम्बर नवीनीकरण फीस जमा करने के बाद पोर्टल पर ही उपलब्ध करायी जाय।


No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।