• Breaking News

    जौनपुर, मोटरसाइकिल के धक्के से घायल अधेड़ महिला की अस्पताल में मौत #JaunpurUpdateNews

    Jaunpur Update News
    केराकत / जौनपुर - मोटरसाइकिल के धक्के से मंगलवार को बुरी तरह घायल हो गई अधेड़ महिला की बीती रात बनारस के एक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। 


    कोतवाली थाना क्षेत्र के अकबरपुर गांव की करीब 54 साल की महिला राजमति देवी अपने घर से कुछ दूर भौरा मोड़ पर सड़क पार कर रही थी। तभी तेज रफ़्तार मोटरसाईकल ने जोरदार टक्कर मार दी।

    जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने मोटरसाइकिल चालक को पकड़ लिया। इस दौरान देखते ही देखते भारी भीड़ जुट गई। इसी दौरान मोटरसाइकल चालक मौका पाकर भाग गया। 

    दूसरी ओर स्थानीय लोगों ने 112 नंबर की पुलिस को फोन कर एंबुलेंस से महिला को केराकत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया गया। बनारस के अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
    ad


      

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad