अव्यवस्थित खड़े होते प्राइवेट वाहनों से भवन स्वामियों में रोष #JaunpurUpdateNews
Jaunpur Update News
शाहगंज, जौनपुर। नगर के पुरानी बाजार में अव्यवस्थित खड़े होते प्राइवेट वाहनों के चलते स्थानीय निवासियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। खड़े वाहनों के कारण आये दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। स्थानीय नागरिकों ने आये दिन होती इस समस्या के सम्बंध में स्थानीय पुलिस को अवगत कराया है।
बताते चलें कि नगर के पुरानी बाजार स्थित गली में कई प्राइवेट हॉस्पिटल संचालित हैं। इन्हीं हॉस्पिटलों में मरीजों के इलाज कराने को लेकर आये वाहन सड़क पर लोगों के घर के सामने बेतरतीब ढंग से खड़े कर दिए जाते हैं जिससे लोगों का अपने घरों से बाइक, स्कूटर आदि को बाहर निकालना काफी मुश्किल हो जाता है।
घण्टों इंतजार करने के बाद कहीं ड्राइवर आ गया तो ही वाहन निकालना संभव होता है। वहीं बेतरतीब खड़े वाहनों के कारण आये दिन जाम लगा रहता है। इस मामले में अस्पताल संचालकों की बेरुखी से उपरोक्त समस्या जस की तस बनी हुई है। नागरिकों ने उक्त समस्या के बावत स्थानीय पुलिस प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया है।

ad

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।