• Breaking News

    तदर्थ शिक्षकों के वेतन भुगतान और विनियमितीकरण के लिये सड़क से सदन तक लड़ेंगे लड़ाईः चेतनारायण सिंह #JaunpurUpdateNews

    Jaunpur Update News
    जौनपुर। तदर्थ शिक्षक संघर्ष मोर्चा के जिलाध्यक्ष तिलक राज सिंह के नेतृत्व में शनिवार को तदर्थ शिक्षकों ने मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन शिक्षक विधायक चेतनारायण सिंह को सौंपा। जिसमें तदर्थ शिक्षकों के वेतन भुगतान के साथ-साथ अद्यतन कार्यरत तदर्थ शिक्षकों के विनियमितीकरण की मांग किया है। 


    इस दौरान विधायक चेतनारायण सिंह ने कहा कि तदर्थं शिक्षक अनवरत कार्य कर रहे हैं। उनके वेतन भुगतान और विनियमितीकरण के लिए मुख्यमंत्री से मांग की जायेगी। अगर जरूरत पड़ी तो इन शिक्षकों के हित की लड़ाई सदन से सड़क तक लड़ी जायेगी। 

    जिलाध्यक्ष तिलक राज सिंह ने कहा कि तदर्थ शिक्षक उन विपरित परिस्थिति में शिक्षण कार्य किये हैं जब विद्यालय में शिक्षक न होने के कारण छात्रों का पठन-पाठन अवरुद्ध हो रहा था। आज इन शिक्षकों के साथ सरकार द्वारा एक नियम दो विधान के साथ कार्य क्यों किया जा रहा है। जबकि अन्य जनपद में लगातार वेतन भुगतान किया जा रहा है। 

    उन्होंने बताया कि जनपद में पिछले दो वर्षों से वेतन अवरुद्ध कर दिया गया है। सर्वोच्च न्यायालय के वेतन भुगतान के आदेश के बाद भी अभी तक सरकार इस पर कोई कार्यवाही नहीं कर रही है। श्री सिंह ने सरकार से मांग किया है कि तदर्थ शिक्षकों का अविलम्ब वेतन भुगतान करते हुए अद्यतन कार्यरत समस्त तदर्थ शिक्षकों को विनियमित करें जिससे तदर्थ शिक्षकों को न्याय मिल सके। 

    इस मौके पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह, उपाध्यक्ष प्रशान्त सिंह चिंटू, विमल सिंह, अमित सिंह, पंकज मिश्रा, नीरज सिंह, विकास ओझा, सत्यप्रकाश सिंह, संदीप मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

    ad
    ad

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad