• Breaking News

    जौनपुर में सर्पदंश से युवक, वृद्ध व युवती की गयी जान, परिवार में मचा कोहराम #JaunpurUpdateNews

    Jaunpur Update News

    जौनपुर। जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में सांप के काटने से युवक सहित 3 लोगों की मौत हो गयी। थानागद्दी संवाददाता के अनुसार स्थानीय ग्रामसभा मई के पूरब पट्टी में सर्पदंश से युवक की मौत हो गई जिससे परिवार में कोहराम मच गया। 

    जानकारी के अनुसार उक्त निवासी रामदुलार राम के दो बेटे थे। बड़ा बेटा गणेश उर्फ नीरज 18 वर्ष भोजन करके अपनी नीम के पेड़ के नीचे सोया था कि अचानक 9 बजे रात्रि को काला कोबरा सांप मेंढक को दौड़ाते हुए उसकी चारपाई पर जा गिरा जहां युवक को काट लिया। 

    जानकारी होने पर परिवार वालों ने उसको आनन-फानन में जिला मुख्यालय के अटाला मस्जिद के पास एक हकीम के पास ले गए। दवा पिलाकर वापस आते वक्त युवक की हालत बिगड़ते देख परिजन वाराणसी हेतु रवाना हुए लेकिन रास्ते में ही युवक की मृत्यु हो गई। मजदूर पिता के सिर से पुत्र का साया उठ जाने से परिवार पर आसमान टूट पड़ा। वहीं दूसरी ओर ग्रामसभा में शोक की लहर दौड़ पड़ी।

    बदलापुर संवाददाता के अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र के रूपचंद्रपुर गांव में सर्पदंश की अजीबोगरीब घटना हुई जहां एक वृद्ध जब सांप के बच्चे को हटाने पहुंचा तो दूसरे सर्प ने उसे डंस लिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार झिगुरी सिंह 75 वर्ष घर से कुछ दूर अपनी पाही पर रहते थे। पत्नी शारदा देवी ने एक सर्प के बच्चे को देखा। उन्होंने अपने पति से इसे हटाने को कहा। वह जैसे ही डंडे से उसे हटाने पहुंचे कि वहां मौजूद दूसरे सर्प ने डंस लिया। 

    जानकारी होने पर परिजन शोर मचाने लगे। घरवाले उन्हें झाड़-फूंक के लिए मिरशादपुर के एक व्यक्ति के पास ले गये। यहां के बाद जिला अस्पताल पहुंचने पर डाक्टरों ने बीएचयू रेफर कर दिया। हालांकि कुछ ही देर में वृद्ध की सांसें थम गईं।

    खुटहन संवाददाता के अनुसार स्थानीय क्षेत्र के बड़नपुर गांव में बीती रात चारपाई पर सो रही गुड़िया विश्वकर्मा 22 वर्ष की किसी विषधर के डसने से मौत हो गई। अगले दिन जब वह काफी देर तक नहीं जगी तो स्वजन उसे उठाने पहुंचे जिसके बाद घटना की जानकारी हुई। परिजन उसे लेकर एक डाक्टर के पास पहुंचे जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
    ad
    ad


    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad