• Breaking News

    ड्रग्स मामला Live: एनसीबी कार्यालय पहुंची सारा, दीपिका ने कबूली ड्रग्स चैट, श्रद्धा से जारी है पूछताछ

    सुशांत सिंह राजपूत केस में ड्रग्स कनेक्शन सामने आने के बाद से कई बड़ी हस्तियां नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के रडार पर हैं। दीपिका पादुकोण, सारा अली खान, रकुलप्रीत सिंह जैसी अभिनेत्रियों का ड्रग्स मामले में नाम सामने आया है। इसके बाद एनसीबी ने अपनी जांच तेज कर दी है। इसी सिलसिले में शुक्रवार को रकुलप्रीत से पूछताछ की गई। उन्होंने ड्रग्स लेने से मना कर दिया लेकिन रिया के साथ ड्रग्स चैट को स्वीकार कर लिया। अभिनेत्री ने बताया कि ड्रग्स उनके घर पर था लेकिन रिया ने रखवाया था। वहीं दीपिका की मैनेजर करिश्मा प्रकाश से भी पूछताछ हो चुकी है। इसी बीच दीपिका और श्रद्धा से एजेंसी कार्यालय में पूछताछ जारी है। सारा अली खान भी ब्यूरो के कार्यालय पहुंच गई हैं। यहां पढ़ें इससे जुड़े अपडेट्स-



    क्षितिज रवि प्रसाद को गिरफ्तार करेगी एनसीबी

    धर्मा प्रोडक्शन के कार्यकारी निर्माता क्षितिज रवि प्रसाद को जल्द ही एनसीबी द्वारा गिरफ्तार किया जाएगा। इसके लिए औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।


    दीपिका ने कबूली ड्रग्स चैट की बात

    एनसीबी के सामने दीपिका पादुकोण ने ड्रग्स चैट को कबूल कर लिया है। सूत्रों के अनुसार उन्होंने कहा कि इस चैट से अपने सर्किल में डूब मंगाया जाता था। डूब यानी भरी हुई सिगरेट जिसे वो लोग पीते हैं। हालांकि उन्होंने ब्यूरो के बहुत से सवालों पर चुप्पी साध ली है।


    दोबारा एनसीबी के सामने पेश हुईं दीपिका की मैनेजर करिश्मा प्रकाश

    अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से संबंधित मादक पदार्थ मामले में शनिवार को बयान दर्ज कराने के लिए अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के दक्षिण मुंबई में एनसीबी अतिथि गृह पहुंचने के कुछ देर बाद उनकी मैनेजर करिश्मा प्रकाश भी पूछताछ के लिए वहां पहुंचीं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने शुक्रवार को प्रकाश से लगभग सात घंटे तक पूछताछ की थी। अधिकारी ने कहा, 'प्रकाश सुबह 11 बजे से कुछ देर पहले एनसीबी अतिथि गृह पहुंचीं। दीपिका सुबह करीब नौ बजकर 50 मिनट पर वहां पहुंची थीं।'


    दीपिका ने नहीं दिए संतोषजनक जवाब

    एनसीबी कार्यालय में दीपिका और करिश्मा को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की जा रही है। सूत्रों के अनुसार दीपिका ने कई सवालों के संतोषजनक जवाब नहीं दिए हैं।


    एनसीबी कार्यालय पहुंचीं सारा अली खान

    सारा अली खान एनसीबी कार्यालय पहुंच गई हैं। उनसे एनसीबी ड्रग्स मामले में पूछताछ की जाएगी। वहीं दीपिका और श्रद्धा से ब्यूरो की पूछताछ जारी है।

     

    एनसीबी कार्यालय पहुंची श्रद्धा कपूर

    दीपिका के बाद श्रद्धा कपूर भी एनसीबी कार्यालय पहुंच गई हैं। उनसे एनसीबी ड्रग्स मामले में पूछताछ करेगा।

     

    लीगल टीम से सलाह ले रही हैं सारा

    सारा अली खान अपनी लीगल टीम से सलाह ले रही हैं। वे अपनी मां अमृता सिंह के साथ लीगल टीम से वीडियों कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सलाह मशविरा ले रही हैं। 


    एनसीबी कार्यालय पहुंचीं करिश्मा प्रकाश

    दीपिका पादुकोण की मैनेजर करिश्मा प्रकाश एनसीबी कार्यालय पहुंच गई हैं। उनसे ब्यूरो ने शुक्रवार को भी पूछताछ की थी। आज उन्हें दीपिका के सामने बैठाकर पूछताछ की जा सकती है। 


    दीपिका से शुरू हुई पूछताछ 

    दीपिका पादुकोण से एनसीबी कार्यालय में पूछताछ शुरू हो गई है। उनसे एनसीबी की पांच सदस्यीय टीम पूछताछ कर रही है। उनके फोन को एजेंसी ने अफने पास रखवा लिया है। माना जा रहा है कि दीपिका और उनकी मैनेजर करिश्मा प्रकाश को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ हो सकती है।


    एनसीबी कार्यालय पहुंची दीपिका पादुकोण

    बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के एसआईटी कार्यालय पहुंच गई हैं। उन्हें एनसीबी ने ड्रग्स मामले में समन देकर पूछताछ के लिए बुलाया है। हाल ही में दीपिका और करिश्मा की ड्रग्स चैट वायरल हुई थीं। चैट में दीपिका ड्रग्स को लेकर बात कर रही थीं।

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad