• Breaking News

    जौनपुर, OLX पर ट्रैक्टर खरीदने के चक्कर में किसान ने गंवाये 1.45 लाख #JaunpurUpdateNews

    Jaunpur Update News
    धर्मापुर, जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के धर्मापुर गांव में एक अजीव वाकया घटित हुआ जिससे एक किसान ने ओएलएक्स पर ट्रैक्टर खरीदने में 1 लाख 45 हजार गवा दिया।


    जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के धर्मापुर गांव का निवासी सभाजीत मौर्य बीते 2 सितंबर को ओएलएक्स ऐप्स पर ट्रैक्टर खरीदने के लिए सर्च किया। सर्च के बाद उसे एक सोनालिका ट्रैक्टर 2016 मॉडल का मात्र 2 लाख 10 हजार में बेचने का लिंक दिखा। उस नम्बर पर सभाजीत ने कॉल किया तो सामने वाले ने अपना नाम गुरभेद निवासी लखनऊ बताया। 


    उसने कहा कि हमें जल्दी है ट्रेक्टर बेचने की, इसलिए अकाउंट में डील फाइनल करने के लिए एक हजार भेजने को भेजा एक एकाउंट नम्बर पर। सभाजीत ने भेज दिया। फिर 3 सितंबर को भी 34 हजार , 21 हजार, 42 हजार व 28 हजार भेजने को बोला। सुभाष ने गूगल पे के माध्यम से उक्त के अकाउंट नम्बर पर पैसा भेज दिया। जब सुभाष ने डिलेवरी के लिए कहा कि कब तक ट्रैक्टर की डिलेवरी मिलेगी।

    उसके बाद गुरभेद व 3 अन्य ठगों का नम्बर ही स्वीच ऑफ बता रहा है। यह समझते देर नहीं हुई कि वह अब ठगों के द्वारा ठगा गया है। सुभाष ने रविवार को उक्त चारों ठगों के नाम से गौराबादशाहपुर थाने में पहुंचकर तहरीर दी और उनके द्वारा कॉल रिकॉर्डिंग सुनाई। इस बाबत पूछे जाने पर थानाध्यक्ष गौराबादशाहपुर राम प्रवेश कुशवाहा ने उन चारों ठगों के ऊपर आईटी एक्ट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं अपने को लूटा देख सुभाष जो एक बेरोजगार किसान था। थाने पर ही दहाड़ें मारकर रोने लगा।

    ad
    ad


    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad