Pakistan PM Imran Khan का ऐलान- दुष्कर्मियों को सरेआम चौराहे पर लटका दो या नपुंसक बना दो
इस्लामाबाद । पाकिस्तान में विदेशी महिला के साथ दुष्कर्म की घटना के बाद आलोचना झेल रहे प्रधानमंत्री इमरान खान ने बड़ा बयान किया है। उन्होंने आरोपियों को सरेआम फांसी पर लटकाने या इंजेक्शन के माध्यम से नपुंसक (Chemical Castration) बनाने का समर्थन किया है। बता दें कि पाकिस्तान में बच्चों के सामने फ्रांसीसी मूल की महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना के बाद जबरदस्त विरोध प्रदर्शन हो रहा है।
इरान खान ने कहा कि दुष्कर्म के आरोपियों को ऐसी सजा दी जानी चाहिए, जो दूसरों के लिए सबक हो। मेरी राय में उन्हें चौक पर लटका दिया जाना चाहिए या नपुंसक बना देना चाहिए, ताकि उनमें डर पैदा हो और ऐसे अपराध रुकें। उन्होंने कहा कि जिस तरह हत्याओं को फर्स्ट डिग्री, सेकंड डिग्री और थर्ड डिग्री के रूप में बांटा जाता है, दुष्कर्म के मामलों को भी इस तरह से बांटा जाना चाहिए। इसके तहत फर्स्ट डिग्री वाले दुष्कर्म के आरोपियों को नपुंसक बना देना चाहिए, ताकि वो फिर इस तरह की हरकत को कभी अंजाम न दे सकें।
पाकिस्तान में फ्रांसीसी मूल की महिला के साथ दुष्कर्म के मामले में 23 साल के मुख्य आरोपी शफकत अली को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। हाईवे किनारे महिला के साथ उसके तीन बच्चों के सामने ही इस घटना को अंजाम दिया गया था, जिसके खिलाफ पूरे पाकिस्तान में लोगों का गुस्सा भड़क गया था। लाहौर के साथ ही कराची, इस्लामाबाद, पेशावर और पाकिस्तान के अन्य कई शहरों में प्रदर्शन हुए और लोगों ने इमरान सरकार से दोषियों को सख्त सजा और महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।
पीड़िता ने बताया था कि लाहौर-सियालकोट हाईवे पर उसकी कार खराब हो गई थी। वह मदद के लिए इंतजार कर रही थी। उसी दौरान दो लुटेरे आए और बंदूक के बल पर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस घटना के सामने आते ही पूरे पाकिस्तान में गुस्सा भड़क गया। आरोपितों को तुरंत गिरफ्तार करने और महिला को न्याय दिलाने की मांग को लेकर लोग सड़कों पर उतर आए।
ad
ad



No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।