• Breaking News

    Reliance Retail में 1.5 लाख करोड़ का निवेश कर सकती है Amazon

    मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाले रिलायंस ग्रुप के रिटेल कारोबार में ​बहुराष्ट्रीय ई-कॉमर्स कंपनी एमेजॉन 20 अरब डालर (करीब 1.5 लाख करोड़ रुपये) का निवेश कर सकती है. ब्लूमबर्ग ने सूत्रों के हवाले से यह खबर दी है. मामले की जानकारी रखने वाले एक सूत्र के हवाले से कहा गया है कि रिलायंस अपने रिटेल बिजनस में 40 फीसदी तक हिस्सेदारी बेचना चाहती है. 


    गौरतलब है कि इसके पहले रिलायंस के जियो प्लेटफॉर्म में निवेश के बाद सिल्वर लेक पार्टनर्स (SLP) ने रिटेल में दांव लगाया है. दुनिया की सबसे बड़ी टेक इनवेस्टर कंपनी सिल्वर लेक 7500 करोड़ का निवेश करेगी. इसके बदले में कंपनी को रिलायंस रिटेल में 1.75 फीसदी हिस्सेदारी मिलेगी.

    इसके लिए रिलायंस रिटेल का मूल्यांकन 4.21 लाख करोड़ रुपये लगाया गया है. बता दें कि सिल्वर लेक ने ही रिलायंस के जियो प्लेटफॉर्म में 1.35 बिलियन डॉलर यानी करीब 10 हजार करोड़ में हिस्सेदारी खरीदी है. 
    ad
    ad

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad