TAARAK MEHTA KA OOLTHA CHASHMAH में अब तक बदले कई चेहरे, लेकिन 3 साल से क्यों हो रहा दयाबेन का इंतजार!
12 सालों से फैंस को एंटरटेन कर रहा शो TAARAK MEHTA KA OOLTHA CHASHMAH में अब तक कई स्टार्स आए और गए. शो में कुछ कैरेक्टर जैसे भिड़े, हाथी, गढ़ा, अय्यर, मेहता, सोढ़ी परमानेंट हैं. सीरियल की कहानी इन्हीं किरदारों के इर्द-गिर्द बुनी जाती है. सीरियल में कई ऐसे स्टार्स भी हैं जो 12 सालों से लगातार शो में बने हुए हैं. कुछ ऐसे हैं, जो शो छोड़कर चले गए, जिसके बाद किन्हीं दूसरे स्टार्स ने उन्हें रिप्लेस किया.
नेहा मेहता ने छोड़ा शो
हाल ही में शो में अंजलि मेहता का किरदार अदा करने वाली नेहा मेहता ने शो छोड़ दिया. उनकी जगह तुरंत सुनैना फौजदार ने ले ली. मिस्टर रोशन सिंह का कैरेक्टर प्ले करने वाले गुरुचरण सिंह भी अपने पर्सनल कारणों के चलते शो को अलविदा कह चुके हैं. उनकी जगह मेकर्स बलविंदर सिंह को लेकर आए.
इससे पहले दो बार सोनू (सोनालिका भिड़े), टप्पु (टिपेंद्र गढ़ा), हंस राज हाथी, रीटा रिपोर्टर जैसे किरदारों को निभाने वाले एक्टर्स शो छोड़कर चले गए. इसके बाद मेकर्स तुरंत शो में उन किरदारों के लिए नए एक्टर्स को लेकर आए. किसी के जाने का फर्क मेकर्स ने शो पर नहीं पड़ने दिया.
3 साल से गायब DAYABEN
लेकिन शो में एक किरदार ऐसा है जिसका रिप्लेसमेंट मेकर्स को अभी तक नहीं मिला है. वो किरदार है दयाबेन. दिशा वकानी इस किरदार को निभा रही थीं. दिशा वकानी शो से 3 साल से गायब हैं. बीच में बस एक एपिसोड के लिए दिशा ने एंट्री ली थी. उनकी एंट्री पर खूब हाइप क्रिएट हुआ था.
दिशा ने अभी तक शो छोड़ नहीं है. मालूम हो कि दिशा वकानी सितंबर 2017 से शो में नहीं दिखी हैं. वो तब मैटरनिटी लीव पर गई थीं और इसके बाद उन्होंने शो में वापसी नहीं की.
तारक मेहता के फैंस से बात से अंजान नहीं है कि दयाबेन का कैरेक्टर शो के लिए कितना अहम है. दयाबेन का कैरेक्टर शो में एंटरटेनमेंट बनाए रखने का काम करता है. दिशा जब शो से गई थी तो शो की टीआरपी पर भी फर्क पड़ा था. लेकिन जब शो में महज एक एपिसोड के लिए दयाबेन को दिखाया गया तो शो में फिर से टॉप रेटिंग में आने लगा था. फैंस अभी भी दयाबेन के कैरेक्टर को देखने के लिए बेसब्र हैं.
ऐसे में अब हर किसी के जहन में ये सवाल जरूर आता है कि जब मेकर्स शो में हर किरदार के लिए रिप्लेसमेंट लेकर आ रहे हैं. शो को आगे बढ़ा रहे हैं. तो वो 3 साल से दिशा वकानी के इंतजार में क्यों हैं? क्या मेकर्स को दिशा वकानी का कोई रिप्लेसमेंट नहीं मिल रहा. या फिर मेकर्स दयाबेन के किरदार को ऐसे ही खत्म कर देना चाहते हैं?
ad
ad
ad
ad



No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।