• Breaking News

    जौनपुर। 08 साल में विकास से दूर रहा मल्हनी क्षेत्र: राजदेव सिंह | #JaunpurUpdateNews

    जौनपुर। रारी विधान सभा क्षेत्र (अब मल्हनी) के लोग पिछले आठ साल से विकास से पूरी तरह दूर हो गये। बिजली, पानी, सड़क हर व्यवस्था के लिए लोग तरसते रहे। यह बात पूर्व विधायक राजदेव सिंह ने प्रेस वार्ता में कही।

    विदित हो कि श्री सिंह पूर्व सांसद धनंजय सिंह द्वारा 2009 में सांसद बनने के बाद रारी सीट छोड़ी गयी इस पर राजदेव सिंह उप चुनाव में तत्कालीन समय में बसपा के टिकट पर विधायक चुने गये पूर्व सांसद के पिता एवं पूर्व विधायक राजदेव सिंह ने दूसरी बार हो रहे मल्हनी उप चुनाव के दौरान साफ तौर पर कहा कि किसी भी दल ने इस क्षेत्र के विकास के बारे में नहीं सोचा। 2012 में सपा शासन काल के दौरान हुआ परिसीमन जाति विशेष के मतदाताओं के ध्रुवीकरण के मद्देनजर रहा। इसके अलावा गड्ढों में सड़क से निजात नहीं मिली, बिजली, पानी, खाद, खेती किसानी तक के लिए लोग तरस गये। उन्होंने कहा कि धनंजय निर्दल भले हों लेकिन राष्ट्र हित और आम जन के बारे में ही सोचते हैं और यही राष्ट्र प्रेम हमारे जीवन का आदर्श रहा है। इसे हम शास्त्रों और परम्पराओं से जोड़कर देखते हैं।

    श्री सिंह ने एक सवाल के जवाब में कहा कि मैं उप चुनाव में भले ही बसपा के टिकट पर जीता लेकिन उस दौरान हर सम्भव कोशिश करके क्षेत्र में खड़ंजा से लेकर सड़कों आदि सब पर ध्यान दिया लोगों की छोटी-छोटी समस्याओं का गम्भीरता से निस्तारण किया गया यह सारे कार्य धनंजय ही कर रहे थे एक बार फिर उप चुनाव में सारे दल अपने-अपने राग अलाप रहे हैं लेकिन क्षेत्र के लोग उनकी हवाई दावे को दर किनार कर सबके सुख दुःख और मौके पर मौजूद रहने वाले निर्दल प्रत्याशी धनंजय सिंह के लिए हर कोई तत्पर दिख रहा है । यही कारण है कि सभा समारोहों से हट कर धनंजय जन-जन से मिलने में लगे हुए हैं।

    AD



    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad