जौनपुर | शराब की दुकान में लगी सेंध, सात पेटी शराब समेत 14 हजार नकद गायब | #JaunpurUpdateNews
जौनपुर। शीतला चौकियां पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत लखनपुर के छबीलेपुर में स्थित देशी शराब की दुकान से मंगलवार रात चोरों ने सेंध लगाकर सात पेटी शराब व गल्ले में रखा लगभग 14 हजार रूपया नकद लेकर गायब हो गये। सुबह जब क्षेत्र के लोगों ने देखा की दुकान के पीछे ईंट बिखरी हुई है तो सूचना सेल्समैन सुरेश चंद्र व दुकान के मालिक नन्हे लाल को दी गई।
सूचना मिलने पर शीतला चौकियां चौकी प्रभारी विनोद कुमार अंचल भी अपने हमराहियों के साथ मौके पर पहुंचे। छानबीन व जांच पड़ताल करने के बाद क्षेत्र के ही एक संदिग्ध व्यक्ति को अपने हिरासत में ले लिया जांच पड़ताल की जा रही है। चौकी इंचार्ज ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि जल्द ही इस घटना का खुलासा किया जाएगा।

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।