• Breaking News

    पैसे कमाने के चक्कर में 2 दोस्त बने अपहरणकर्ता, 11 साल के बच्चे को किया अगवा, गिरफ्तार

    लॉकडाउन में कामधंधा ठप होने के कारण पैसे कमाने के चक्कर में 2 दोस्त अपहरणकर्ता बन गए। दोनों ने 5 दिन पहले फरीदाबाद के सेक्टर-91 में घर के बाहर से 11 साल के एक बच्चे का अपहरण कर लिया। आरोपियों ने बच्चे को गाजीपुर, दिल्ली स्थित एक होटल में छिपा कर रखा था और उसकी मां से फिरौती मांगने की तैयारी में थे। 

    इससे पहले ही पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों और तकनीक की मदद से शनिवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस दोनों आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी।

    पुलिस उपायुक्त मुकेश मल्होत्रा ने बताया कि सेक्टर-91 में रहने वाली पूनम चौहान ने पल्ला थाने में 14 October को मामला दर्ज करवाया था कि उनका 11 साल का बेटा पृथवी चौहान 13 October की शाम घर के पास स्थित डेयरी से दूध लेने गया था और उसके बाद वापस नहीं लौटा। 

    पल्ला थाना पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस टीम ने कॉलोनी में आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो उसमें 2 युवक स्कूटी पर पृथ्वी को ले जाते हुए दिखा दे रहे थे। पुलिस ने पूनम चौहान को वह फुटेज दिखाई तो उसमें से 1 युवक की पहचान उन्होंने सोनू के रूप में की। 

    पूनम चौहान कुत्ते खरीदने व बेचने का काम करती हैं और कल्याणपुरी, दिल्ली निवासी सोनू कुत्तों को ट्रेनिंग देता है। ऐसे में सोनू का पिछले 3 साल से पूनम चौहान के पास आना जाना था। वह पूनम चौहान से कई बार कुत्ते के बच्चे भी खरीद चुका था। 

    ऐसे में पूनम चौहान की आर्थिक स्थिति ठीक होने के कारण उसने अपने दोस्त गाजीपुर, दिल्ली निवासी अमन के साथ उनके बेटे के अपहरण की योजना बनाई। अमन एसी ठीक करने का काम करता था, मगर लॉकडाउन के कारण उसका भी काम ठप हो गया था। 

    13 October की शाम को किया अपहरण

    सोनू और अमन 13 October  की शाम को पूनम चौहान के घर के पास पहुंचे। इस दौरान उन्हें पूनम चौहान का बेटा 11 साल का पृथ्वी घर के बाहर कहीं जाता हुआ मिला। दोनों उसे बहला फुसलाकर अपने साथ ले गए। दोनों उसे गाजीपुर स्थित 1 होटल में ले गए और वहीं रखा। 

    इस दौरान पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की तो सोनू की पहचान हुई। सोनू की तलाश करते हुए पुलिस उसके घर पहुंची तो पता चला कि वह तीन दिन से घर नहीं आया है। पुलिस ने तकनीक की मदद लेकर पता लगाया तो पता चला कि वह कल्याणपुरी, दिल्ली में है। पुलिस ने उसके दोस्त की मदद से उसे काबू कर लिया।

    सोनू की निशानदेही पर अमन को किया गिरफ्तार

    पुलिस ने सोनू से पूछताछ की तो उसने बताया कि बच्चा गाजीपुर, दिल्ली स्थित एक होटल में है और अमन उसके पास है। इस पर पुलिस ने तुरंत गाजीपुर स्थित होटल में रेड की और वहां से बच्चे को सकुशल बरामद कर अमन को भी गिरफ्तार कर लिया। 

    दोनों आरोपियों ने बताया कि वे पूनम चौहान से फिरौती मांगने की तैयारी में थे, मगर उससे पहले ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बच्चे को उसकी मां को सौंप दिया है। दोनों ही आरोपियों को रिमांड पर लेकर पुलिस पूछताछ करेगी और वारदात में प्रयुक्त स्कूटी बरामद करेगी। 

    ad
    ad





    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad