• Breaking News

    जौनपुर , प्रदेश में बेटियों से हो रही हैवानियत किसान विरोधी बिल ऐतिहासिक बेरोजगारी एवं विपक्ष का सत्ता के द्वारा दमन के विरोध में सपाइयों ने रखा 2 घंटे मौन व्रत #Jaunpur_Update_News

    Jaunpur Update News

    जौनपुर - समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व यशस्वी मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आवाहन पर गांधी जयंती के अवसर पर गांधी प्रतिमा के समक्ष 2 घंटे का मौन व्रत रखकर जनपद के सपाइयों ने पूरे प्रदेश में बेटियों के साथ हो रही हैवानियत किसान विरोधी बिल ऐतिहासिक बेरोजगारी सत्ता के विरुद्ध बोलने वाले का दमन समाजवादी पार्टी सहित विपक्ष के कार्यकर्ताओं का दमन सहित भयंकर अपराध एवं बद से बदतर होती कानून व्यवस्था का विरोध किया।

     उक्त अवसर पर जिला अध्यक्ष लाल बहादुर यादव ने कहा कि प्रदेश के मुखिया की भाषा असंवैधानिक है भारतीय जनता पार्टी और उसके नेता ने जो वादा जनता से किया था उन वादों के विपरीत लगातार किसान व्यापारी छात्र नौजवान अधिवक्ता महिला बच्चियां सब का शोषण और दमन किया जा रहा है आज मौन व्रत के माध्यम से हम यह संदेश देना चाहते हैं कि समाजवादी पार्टी प्रदेश की जनता के साथ खड़ी है हमारे मुखिया अखिलेश यादव जी व प्रांतीय अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल जी के हर आदेश पर समाजवादी पार्टी पिछड़ों शोषितों की लड़ाई लड़ने के लिए तैयार है।

    जनपद में कोरोनकाल को देखते हए समाजवादी सरकार में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का निर्माण व पूरे जनपद के गड्ढायुक्त सड़को के कारण जनपदवासियों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

    सत्ता व प्रशासन जनहित की समस्याओं के विपरीत जनता का शोषण करने में लगी है। मौनव्रत के पश्चात होटल रघुवंशी में प्रेसवार्ता आयोजित हुई।

    प्रेसवार्ता को सामुहिक रूप से सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव पूर्व सांसद तूफानी सरोज,पूर्व मंत्री डॉ0 केपी यादव,पूर्व जिलाध्यक्ष राजनारायण बिंद पूर्व एमएलसी लल्लन प्रसाद यादव,ज़िला पंचायत अध्यक्ष राजबहादुर यादव व पूर्व विधायक श्रीमति श्रद्धा यादव आदि ने कहाकि गत दिनों मुख्यमंत्रीजी का जनपद आगमन हुआ था और उन्होंने जिस तरह से असंवैधानिक तौर पर येन केन प्रकारेण मल्हनी की सीट जीत कर देने की बात कही थी जो नितांत अलोकतांत्रिक व असंवैधानिक है,हम समाजवादी लोग मीडिया के माध्यम से इसकी कड़ी निंदा करते है,विगत दिनों पुलिस विभाग मे मल्हनीविधानसभा क्षेत्र

    से सम्बंधित थानों में जातिगत आधार पर स्थानांतरण हुआ है इसकी भी हम निंदा करते है।

    मल्हनी विधानसभा समाजवादियों की धरती रही है इस पहचान को हम सभी समाजवादी बरकरार रखने के लिए कृतसंकल्पित है। प्रदेश सरकार व सत्तासीन के अधिकारी शपथ के विपरीत कार्य न करें अन्यथा समाजवादी पार्टी कड़ा जवाब देने के लिए तैयार है।


    मौनव्रत व प्रेसवार्ता में पूर्व मंत्री जगदीश नारायण राय,ज़िलाउपाध्यक्ष पप्पू रघुवंशी, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ0 अवधनाथ पाल, सुश्री पूनम मौर्या, राकेश मौर्य, संजय सरोज, मंजुरानी मौर्या, महासचिव हिसामुद्दीन शाह पूर्व प्रदेश सचिव आरिफ हबीब, ज़िला सचिव शाहनवाज खान शेखू ,अलमास सिद्दीकी सभासद , राहुल त्रिपाठी, जयप्रकाश प्रिंस, कैलाशनाथ यादव जयहिंद यादव, राजेश यादव, नीरज पहलवान, गजराज यादव, रेयाज आलम, कमालुद्दीन अंसारी, दीपक गोस्वामी, पिंकू यादव, रमापति यादव, डॉ0 शिवजीत यादव, भानुप्रताप मौर्या, गुड्डू सोनकर, नवनीत यादव बिट्टू, रजनीश मिश्र,लाल मोहम्मद राईनी, आसिफ शाह, नजमुस्सहार चन्दन सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

    ad
    ad



    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad