जौनपुर, इजा के 20वें स्थापना दिवस पर याद किये गये महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री #Jaunpur_Update_News
Jaunpur Update News
जौनपुर। आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन (इजा) का 20वां स्थापना दिवस सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए सीमित पत्रकारों की संख्या में संपन्न हुआ।
इस मौके पर इजा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. प्रमोद वाचस्पति सहित संस्था के राष्ट्रीय संरक्षकद्वय डा. सीडी सिंह एवं वरिष्ठ पत्रकार श्याम नारायण पाण्डेय सहित अनेक पत्रकारों ने भारत के महान सपूत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं राष्ट्ररत्न पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्वलन करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मंचासीन संरक्षकद्वय, राष्ट्रीय महासचिव डा. आरपी विश्वकर्मा, प्रांतीय संरक्षक संजय पाण्डेय, जिला आजमगढ़ संरक्षक राजेंद्र प्रसाद राय, जिलाध्यक्ष आजमगढ़ एवं पूर्वांचल प्रभारी अजय मिश्रा, दिल्ली प्रदेश सचिव डा. राजेश जैन एवं सम्पादक डा. अनिल दुबे आजाद ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को एक महान पत्रकार, सत्य एवं अहिंसा का पुजारी बताया। साथ ही कहा कि आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन की स्थापना वर्ष 2000 में 2 अक्टूबर को इन्हीं दो महापुरुषों के जन्मदिन की गई थी।
राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. प्रमोद वाचस्पति ने पत्रकारों से निडर होकर निष्पक्ष एवं शुचिता पूर्ण पत्रकारिता करने का आह्वान किया। जौनपुर जिला महिला शाखाध्यक्ष अंजू पाठक ने पत्रकारिता क्षेत्र में महिलाओं की भूमिका एवं महिला सशक्तिकरण पर अपने विचार व्यक्त किये। लखनऊ की पत्रकार जैनब आकिल खान ने पत्रकारिता के क्षेत्र में पत्रकारों के समक्ष आने वाली समस्याएं एवं दुश्वारियां पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर शशिधर तिवारी मुंबई, विवेकानंद पाण्डेय, नुरुल ऐन फिरोजी, रवि दीक्षित, विवेक तिवारी, मनोज पाण्डेय, गोरख राजभर, मार्कंडेय तिवारी, अंगद राही, राम समुझ यादव, कौशलेंद्र गिरी, डा. हरिश्चन्द्र यादव, जावेद आलम, राजेश गुप्ता, बजरंग बली साव, जुबेर अहमद सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डा. सीडी सिंह व संचालन जिलाध्यक्ष आद्या प्रसाद सिंह ने किया।



No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।