2+2 वार्ता से पहले अमेरिका ने कहा: ताकतवर भारत के साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक
अमेरिका क्षेत्रीय और वैश्विक शक्ति के रूप में उभरते भारत का स्वागत करता है। अमेरिका के विदेश मंत्रालय की ओर से नई दिल्ली में टू प्लस टू मंत्रीस्तरीय बैठक से पहले यह कहा गया। उसने यह भी कहा कि भारत के एक जनवरी 2021 से शुरू हो रहे यूएनएससी के कार्यकाल के दौरान अमेरिका उसके साथ काम करने को लेकर भी उत्सुक है।
भारत और अमेरिका के बीच नई दिल्ली में होने जा रही तीसरी टू प्लस टू मंत्रीस्तरीय बैठक से पहले विदेश मंत्रालय की ओर से एक फैक्ट शीट में कहा गया, 'भारत के एक क्षेत्रीय और वैश्विक शक्ति बनकर उभरने का अमेरिका स्वागत करता है। अमेरिका संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत के आगामी कार्यकाल के दौरान उसके साथ निकटता से काम करने को भी उत्सुक है।'
अमेरिका के रक्षा मंत्री मार्क एस्पर और विदेश मंत्री माइक पोम्पियो अपने भारतीय समकक्षों क्रमश: राजनाथ सिंह तथा एस. जयशंकर के साथ टू प्लस टू मंत्री स्तरीय बैठक करेंगे। अमेरिकी विदेश विभाग ने बताया कि एस्पर और पोम्पियो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात करेंगे और अमेरिका-भारत व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के बारे में सरकारी और कारोबारी जगत के अगुआओं से भी बात करेंगे।
फैक्ट शीट में विदेश मंत्रालय ने कहा कि दोनों देशों के बीच साझा मूल्यों और स्वतंत्र एवं मुक्त हिंद-प्रशांत के लिए प्रतिबद्धता पर निर्मित मजबूत तथा बढ़ते द्विपक्षीय संबंध हैं


No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।