घर में सो रही 2 नाबालिग बहनों को अगवा कर दुष्कर्म, पहाड़ी इलाके में मिलीं बेसुध
देश में हाथरस मामले को लेकर पहले ही लोगों में गुस्सा है लेकिन दिन प्रतिदिन सामूहिक दुष्कर्म के मामले बढ़ते जा रहे हैं। एक तरफ उत्तर प्रदेश पुलिस की ओर से की गई लापरवाही ने देश का ध्यान अपनी ओर खींचा तो वहीं राजस्थान की पुलिस ने भी पीड़ित बच्चियों के साथ कोई सम्मानजनक काम नहीं किया।
राजस्थान के जालोर में 2 नाबालिग बच्चियों के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपियों ने पहले 2 चचेरी बहनों को अगवा किया और सुनसान जगह पर ले गए। इसके बाद दोनों बहनों के साथ दुष्कर्म को अंजाम दिया और बाद में पहाड़ी क्षेत्र में फेंक दिया।
इस मामले में पुलिस ने भी पीड़ित बच्चियों पर रहम नहीं खाया, जब स्थानीय लोगों ने पुलिस को इस बारे में जानकारी दी तो पुलिस उन दोनों बच्चियों को ऑटो रिक्शा में लौटाकर लेकर गए। इन बच्चियों को अस्पताल ले जाने के लिए एंबुलेंस भी नसीब नहीं हुई।
भीनमाल क्षेत्र के 1 गांव में 4 युवकों ने घर पर सो रही 2 नाबालिग चचेरी बहनों को अगवा कर उनके साथ दुष्कर्म किया। बाद में बच्चियों को राजपुरा की पहाड़ियों पर फेंककर फरार हो गए। रात को ठंड लगने से दोनों बच्चियों की हालत बिगड़ गई, इनके माता-पिता पूरी रात बच्चियों की तलाश करते रहे।
पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कर दी गई है। चारों आरोपियों को ढूंढने के लिए पुलिस ने चार टीमें गठित की हैं। पुलिस ने बताया कि रविवार सुबह ही दोनों बच्चियों के साथ दुष्कर्म करने की पुष्टि हो गई थी। दोनों बच्चियां राजपुरा पहाड़ी में बेसुध हालत में मिलीं।



No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।