‘मिर्जापुर 2’ में उपन्यास ‘धब्बा’ के इस अश्लील प्रयोग पर सुरेंद्र मोहन पाठक ने भेजा नोटिस
लोकप्रिय हिंदी साहित्य में पिछले पांच दशक से लगातार अपने जासूसी उपन्यासों से करोड़ों प्रशंसक बना चुके लेखक सुरेंद्र मोहन पाठक ने अभिनेता निर्माता फरहान अख्तर और उनके मित्र रितेश सिधवानी को वेब सीरीज ‘मिर्जापुर 2’ के लिए नोटिस भेज दिया है। पाठक का कहना है कि इस सीरीज के तीसरे एपीसोड में उनके उपन्यास ‘धब्बा’ के बारे में गलतबयानी की गई है और इससे उनकी मानहानि हुई है।
ये पूरा मामला सिनेमा पर लगातार लिखने वाले दिल्ली के वरिष्ठ समीक्षक बॉबी सिंह की फेसबुक पोस्ट से शुरू हुआ। उन्होंने ‘मिर्जापुर 2’ सीरीज के एक एपिसोड में सुरेंद्र मोहन पाठक के उपन्यास ‘धब्बा’ को पढ़ रहे अभिनेता कुलभूषण खरबंदा के किरदार के बारे में लिखा। और, साथ ही इस बात पर भी आपत्ति जताई कि खरबंदा का किरदार इस उपन्यास में जो कुछ पढ़ रहा है, वह इस उपन्यास में है ही नहीं। इस दृश्य में सीरीज निर्माताओं ने बेहद ही कामुक लाइनें डाली हैं और इसे देखते हुए लगता है कि ये किरदार उपन्यास में यही पढ़ रहा है।
मंगलवार शाम सुरेंद्र मोहन पाठक ने इस बारे में सीरीज के निर्माताओं और इसे प्रसारित करने वाले ओटीटी प्राइम वीडियो को नोटिस जारी कर दिया। इस नोटिस में कहा गया है कि संबंधित दृश्य में न सिर्फ उनके उपन्यास को बिना उनकी अनुमति के दिखाया गया है बल्कि दृश्य में सुनाई दे रहीं पंक्तियां जितनी घटिया हैं, वैसी लिखने की तो पाठक कभी कल्पना भी नहीं कर सकते। पाठक ने इस पूरे मामले को अपनी इज्जत पर बट्टा बताया है और कहा है कि इसने उनके पांच दशकों की छवि पर पानी फेर दिया है।
एक्सेल एंटरटेनमेंट को भेजे गए नोटिस में सुरेंद्र मोहन पाठक ने सीरीज निर्माताओं, इसे प्रसारित करने वाले ओटीटी और संबंधित दृश्य में अभिनय करने वाले कलाकार को पार्टी बनाया है। पाठक ने नोटिस में कहा है कि ये लोग संबंधित दृश्य को तुरंत दुरुस्त करें और इस बारे में त्वरित कदम उठाएं। ऐसा न होने पर ‘धब्बा’ के लेखन ने कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है।
AD






No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।