जौनपुर | 69000 शिक्षक भर्ती में जौनपुर में 1605 पदों की काउंसिलिंग पूरी, बनारस में मिलेगा नियुक्ति पत्र | #JaunpurUpdateNews
जौनपुर। 69000 शिक्षक भर्ती के 31,277 पदों पर काउंसिलिंग की प्रक्रिया पूरे प्रदेश में चल रही है। साथ ही जिले में 1605 पदों पर शांतिपूर्ण तरीके से काउंसिलिंग की प्रक्रिया गुरूवार को पूरी हुई।
विदित हो कि पहले दिन बुधवार को महिलाओं और दिव्यांगों के लिए छह काउंटर लगाये गये थे। जिसमें बारी—बारी से अभ्यर्थियों ने अपना काउंसिंलिंग कराया। गुरूवार को भी 1150 लोगों की काउंसिलिंग होनी थी इसके लिए 15 काउंटर बनाये गये थे जिस पर बारी—बारी से लोगों ने अपनी काउंसिलिंग करायी। इन दोनों दिवसों पर कुछ लोग अनुपस्थित रहे।
इस संबंध में बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि नियुक्ति पत्र संत अतुलानंद कान्वेंट स्कूल कोइराजपुर वाराणसी में वितरित किया जाएगा जिसमें शासन के द्वारा सरकारी बस की सुविधा उपलब्ध करायी गयी है।







No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।