• Breaking News

    उत्तर प्रदेश विधानसभा की 7 सीटों पर उपचुनाव, समाजवादी पार्टी ने घोषित किए 4 उम्मीदवार

    उत्तर प्रदेश की विधानसभा की 8 रिक्त सीटों में से सात सीटों पर 3 नवंबर को उपचुनाव होना है. 7 में से 4 सीटों के लिए समाजवादी पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है. समाजवादी पार्टी ने नौगांवा सादात विधानसभा सीट से सैय्यद जावेद अब्बास को उम्मीदवार बनाया है.

    सपा ने टूंडला विधानसभा क्षेत्र से महाराज सिंह धनगर, घाटमपुर इंद्रजीत कोरी और मल्हनी विधानसभा क्षेत्र से लकी यादव को चुनाव मैदान में उतारा है. गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा की 7 सीटों पर उपचुनाव होने हैं. इन 7 सीटों में फिरोजाबाद की टूंडला, अमरोहा की नौगांवा सादात, कानपुर की घाटमपुर और जौनपुर की मल्हनी सीट के अलावा बुलंदशहर, उन्नाव की बांगरमऊ और देवरिया की देवरिया सदर विधानसभा सीट शामिल हैं. इन सीटों पर 3 नवंबर को वोटिंग होगी. उपचुनाव के नतीजों की घोषणा 10 नवंबर को मतगणना के बाद की जाएगी. रामपुर की स्वार सीट पर अभी चुनाव नहीं चुनाव आयोग ने यूपी विधानसभा की आठ रिक्त सीटों में से जिस एक सीट पर चुनाव कार्यक्रम का ऐलान नहीं किया है, वह सीट रामपुर जिले की स्वार विधानसभा सीट है. स्वार सीट सपा नेता आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम की सदस्यता निरस्त कर दिए जाने के बाद रिक्त हो गई थी. जन्मतिथि को लेकर हुए विवाद के बाद अब्दुल्ला आजम की सदस्यता निरस्त हो गई थी.

    ad
    ad




    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad