यमुना एक्सप्रेस वे पर रोके गए राहुल व प्रियंका, समर्थकों पर बरसीं पुलिस की लाठियां
नई दिल्ली/नोएडा । हाथरस जाने के लिए राहुल गांधी व प्रियंका के काफिले को यमुना एक्सप्रेस वे के जीरो प्वाइंट पर पर रोका गया है। वहीं, समर्थकों की भीड़ को देखते हुए पुलिस ने लाठी चार्ज भी किया है, जिसमें कुछ कार्यकर्ताओं को मामूली चोट भी आई है। इससे पहले बृहस्पतिवार की दोपहर करीब एक बजे कांग्रेस नेताओं का काफिला डीएनडी टोल प्लाजा को पार कर गया। प्रियंका गांधी और राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय सिंह लल्लू व जतिन प्रसाद के साथ करीब 250 वाहनों का काफिला हाथरस जाने के लिए निकला।
पुलिस इस काफिले को डीएनडी से ही वापस कराने की तैयारी में थी, लेकिन कार्यकर्ताओं की संख्या अधिक होने के कारण पुलिस काफिले को वापस नहीं कर पाई, इसके बाद राहुल-प्रियंका का काफिल नोएडा-ग्रेटर नोएडा पर है और हाथरस की ओर बढ़ रहा है। कहा जा रहा है कि राहुल-प्रियंका नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे होते हुए यमुना एक्सप्रेस-वे से होते हुए हाथरस जाएंगे।
हालांकि पुलिस भी काफिले के पीछे जा रही है। पुलिस का प्रयास है कि यमुना एक्सप्रेस-वे पर जेवर टोल से ही काफिले को वापस भेज दिया जाएगा। इससे पहले डीएनडी पर काफिले के साथ काफी संख्या में स्थानीय कांग्रेस नेता पहुंचे। जिसके कारण बॉर्डर पर भीषण जाम लग गया। डीएनडी टोल प्लाजा के पार होते हुए स्थानीय नेता व कार्यकर्ता भी काफिले के साथ जुड़ गए। जिससे काफिले में वाहनों की संख्या करीब 300 हो गई।
- कांग्रेस नेता राहुल और प्रियंका गांधी को यमुना एक्सप्रेस वे पर रोकने की तैयारी है। जेवर टोल प्लाजा पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
- पुलिस का कहना है कि जोरो पॉइंट और यमुना एक्सप्रेसवे पर रोकने की तैयारी है। इसके लिए दोनों पॉइंट पर पुलिस फोर्स तैनात है।
- राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के हाथरस कूच करने के चलते डीएनडी पर पुलिस एक-एक वाहन की जांच रही है, इसके चलते यहां पर भीषण जाम लग गया है।
- हाथरस घटना के विरोध में डीएनडी टोल प्लाजा पर कांग्रेस के प्रदर्शन से भीषण जाम लग गया है।
- बॉर्डर पर दो किलोमीटर लंबा जाम लग गया है।
- पुलिस कांग्रेस कार्यकर्ताओं को वापस जाने को कह रही है। वहीं, इस बात से नाराज कांग्रेसी धरने पर बैठ गए हैं।
हाथरस दुष्कर्म कांड को लेकर राजनीति भी तेज हो गई है। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने योगी सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा है कि यूपी में कानून व्यवस्था बुरी तरह चरमरा गई है। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का आरोप है कि पीड़िता का परिवार अंतिम संस्कार तक नहीं कर पाया। ये अमानवीयता का सबसे बड़ा उदाहरण है।
यहां पर बता दगें कि 14 सितंबर को उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के चंदपा थाना क्षेत्र स्थित एक गांव में 19 साल की एक दलित लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया था, वहीं घटना के बाद पुलिस ने इस मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव और मायावती ने भी योगी सरकार को निशाने पर लिया है।



No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।