गोंडा में आधी रात पुजारी को सीने में बंदूक सटाकर गोली मारी, हालत गंभीर
गोंडा जिले के इटियाथोक थाना क्षेत्र में शनिवार रात मंदिर के एक पुजारी के सीने में बंदूक सटाकर गोली मार दी गई। बुरी तरह घायल हुए पुजारी की हालत गंभीर है। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां उनकी हालत गंभीर देखते हुए उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया।
बताया जा रहा है कि वारदात को जमीन के विवाद में अंजाम दिया गया। मामले में चार लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी गई है। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है।
दरअसल, इलाके के तिर्रे मनोरमा मंदिर की 100 बीघा जमीन पर दबंगों की नजर है जिसे लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। मंदिर में महंत सीताराम दास व छोटे बाबा उर्फ सम्राट दास पूजा पाठ करते हैं। शनिवार रात दबंगों ने छोटे बाबा के सीने में बंदूक सटाकर गोली मार दी। वारदात से हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी पर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र पांडेय ने रात तीन बजे ही घटनास्थल का दौरा किया और पुलिस फोर्स तैनात कर दी।
उधर, हमले में घायल छोटे बाबा को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां से उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया। बता दें कि विवाद को देखते हुए मंदिर के महंत सीताराम दास को सशस्त्र सुरक्षा बल की सुविधा दी गई थी पर पुजारी की सुरक्षा में सिर्फ होमगार्ड को ही तैनात किया गया था। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। इटियाथोक का यह मंदिर अयोध्या की तपस्वी छावनी से संचालित होता है।



No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।