• Breaking News

    जौनपुरवासियों का भी सोनू सूद ने जीता दिल, इस गरीब परिवार को भेजा गैस चूल्हा, सिलेंडर | #JaunpurUpdateNews

     जौनपुर। लॉकडाउन से ही गरीबों के मसीहा, अभिनेता सोनू सूद ने लोगों की बहुत मदद की। इतनी मदद आज तक के इतिहास में किसी ने नहीं की है। इसी क्रम में सोनू सूद ने जौनपुर में भी एक परिवार को गैस चूल्हा, सिलेंडर भेजकर जौनपुरवासियों का भी दिल जीत लिया। इस सहयोग से पूरा परिवार उन्हें खूब सारा प्यार व दुआएं दे रहा है।


    दरअसल शहर के मुल्ला टोला निवासी सामाजिक कार्यकर्ता सैयद शाकिर रज़ा ने सोनू सूद को ट्वीट कर मोहल्ला गदन अरजनी में किराये के मकान में रह रहे विलादत हुसैन का दर्द शेयर किया था। उन्होंने बताया कि यह परिवार लॉकडाउन से ही जूझ रहा है और आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं है। जैसे—तैसे करके किराये पर ई—रिक्शा लेकर जीवन यापन चल रहा था लेकिन लॉकडाउन ने परिवार को संकट में लाकर खड़ा कर दिया। गरीबों के मसीहा सोनू सूद ने इस मामले को गंभीरता से लिया। उन्होंने तत्काल जरूरतमंद परिवार को नया एलपीजी गैस कनेक्शन दो सिलेंडर के साथ और नया गैस चूल्हा की नीलकंठ इंडेन गैस एजेंसी से कराया। इसका पैसा उन्होंने एजेंसी के खाते में जमा कर दिया। इसके अलावा एक महीने का पूरा राशन भेजने का और भविष्य में और ज्यादा मदद करने का वादा किया है। नेक दिल इंसान सोनू सूद द्वारा किये जा रहे गरीबों की मदद से पूरा हिन्दुस्तान उनका फैन बन गया है। जौनपुरवासियों ने भी सोनू सूद के इस प्रयास की काफी सराहना की। सोनू सूद ने जौनपुरवासियों का भी दिल जीत लिया।

                                                                                    ad

    ad


    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad