हाथरस :- पीड़िता की मां बोली- अधिकारी कहते रहे, खाते में कितने पैसे गए पता है?
हाथरस कांड की पीड़िता की मां ने अपनी पीड़ा को साझा किया है. बातचीत शुरू करते हुए पीड़िता की मां रोने लगी. उन्होंने कहा कि हमारी बेटी को मिट्टी नहीं दी उनलोगों ने. उन्होंने रोते-रोते कहा कि हमारी बहू पुलिसवालों से गुहार लगाती रही कि हमें एक बार ननद का चेहरा देखने दो, लेकिन उन्होंने आखिरी बार चेहरा भी नहीं देखने दिया.
पता नहीं तुम्हारे खाते में कितने पैसे गए?
पीड़िता की मां ने कहा कि SIT टीम और दूसरे अधिकारी उनके घर आए तो उन्हें एक ही बात कह रहे थे, 'तुम्हें पैसे मिल रहे हैं...अरे तुमको पैसे मिल रहे हैं...पता नहीं तुम्हारे खाते में कितने पैसे गए...मुझे नहीं पता...' पीड़िता की मां ने कहा कि उन्हें नहीं पता उनके खाते में कितने पैसे आए हैं? उन्हें इंसाफ चाहिए.CBI नहीं सुप्रीम कोर्ट के जज करें जांच
पीड़िता की मां ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि प्रशासन ने इस मामले में किसको हटा दिया है. पीड़िता के परिवार ने कहा कि उन्हें CBI जांच नहीं चाहिए. पीड़िता की एक रिश्तेदार ने कहा कि इस मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट के एक जज को करनी चाहिए. उनकी निगरानी में जांच होनी चाहिए.
पीड़िता की मां ने कहा कि उनकी किसी राजनीतिक दल के लोगों से बात नहीं हुई है. 14 September को मैं और बेटी दोनों घबराई हुई थीं
पीड़िता की मां से उनके 14 September के बयान को लेकर सवाल पूछा. आजतक ने कहा कि 14 September को उन्होंने क्यों नहीं कहा कि उनकी बेटी के साथ गलत हुआ है.
इस पर पीड़िता की मां ने कहा कि 'उस दिन हादसे के बाद वो घबराई हुई थीं, उनकी बेटी घबराई हुई थी, लोग बोल रहे थे कि यहां से जल्दी ले जाओ.जल्दी ले जाओ...वहां जांच हुई तब पता चली.'
नार्को टेस्ट पर पीड़िता की मां ने कहा कि उन्हें पता नहीं कि ये चीज होती क्या है, वे लोग नार्को टेस्ट नहीं करवाएंगे.



No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।