कोरोना काल में 'रावण' ने बदला भेष, मास्क पहन सड़कों पर दे रहा खास संदेश
कोरोना काल में बहुत कुछ बदल गया है। लोगों की जीवन शैली और खान-पान पर कोरोना का असर हुआ है। तमाम एहतियात लोग अपना रहे हैं। कोरोना के बीच चंडीगढ़ से भी कुछ दिलचस्प तस्वीरें सामने आईं हैं। यहां मास्क लगाए हुए 'रावण' लोगों को ट्रैफिक नियमों का पाठ पढ़ा रहा है। इन तस्वीरों में ट्रैफिक नियमों के साथ-साथ कोरोना से बचाव का भी संदेश है।
ट्राइसिटी बेस्ट रावण अवॉर्डी सुनील शर्मा ने रावण का रूप धारण कर चंडीगढ़ यातायात पुलिस के साथ मिलकर सेक्टर-8/9/17/18 लाइट प्वाइंट पर लोगों को यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया।
करीब एक घंटे तक चले इस जागरूक कार्यक्रम में वाहन चालकों को जेबरा क्रॉसिंग, हेलमेट पहनना, शराब पीकर वाहन ना चलाना, बेवजह हॉर्न न बजाने समेत अन्य यातायात नियमों के बारे में जागरूक किया गया।
इस मौके पर डीएसपी एसपीएस सोंधी, इंस्पेक्टर मनिंदर सिंह समेत अन्य ट्रैफिक पुलिस कर्मी भी मौजूद रहे। ट्राइसिटी बेस्ट रावण के अवॉर्ड से सम्मानित हो चुके सुनील शर्मा शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे सेक्टर-8/9/17/18 लाइट प्वाइंट पर पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने वहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को रोककर यातायात के नियमों के बारे में पाठ पढ़ाया।
इसके अलावा उन्होंने एक्टिवा सवार कुछ महिलाओं को हेलमेट पहनकर ड्राइव करने की नसीहत भी दी। सुनील शर्मा का कहना है कि लोगों को यातायात नियमों की पालना करना चाहिए। इसके अलावा जो भी नियमों का उल्लंघन कर रहा है, आस-पास के लोगों को उसे समझाना चाहिए। सुनील शर्मा का कहना है कि यातायात नियमों का पालन कर खुद औ दूसरे की सुरक्षा कर सकते हैं।



No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।