जौनपुर, संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की हुई मौत
Jaunpur Update News
मछलीशहर, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली के देवरिया गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितयों में मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।
जानकारी के अनुसार सिकरारा थाना के मेंहदी निवासी 25 वर्षीय शशि यादव अपनी माता मीरा देवी के साथ लगभग 15 वर्ष पूर्व कोतवाली क्षेत्र के देवरिया गांव में अपने नाना हरिशंकर यादव के यहां रहते थे। वह बगल बाजार में अपना निजी क्लिनिक भी चलता था।
सोमवार की रात क्लीनिक से घर आने के बाद भोजन कर वहां 3 सौ मीटर दूर नाना के साथ पाही पर सोने चला गया। मंगलवार की सुबह पाही पर पहुंची माता ने देखा कि शशि कुमार चारपाई पर पेट के बल हाथ लटकाकर सोया था।
उन्होंने उसे उठाने का प्रयास किया किन्तु वह अचेत ही पड़ा रहा। परिजन युवक को नगर स्थित एक निजी अस्पताल लेकर गये जहां चिकित्सक ने उसकी हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया लेकिन रास्ते में ही युवक की मृत्यु हो गयी। परिजन शव लेकर घर आ गये।
घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को होते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। परिजनों ने हाथ और सिर में चोट के निशान देखकर हत्या की आशंका व्यक्त की जबकि कोतवाल दिनेश प्रकाश पांडेय से बात की गई तो उन्होंने भी मृतक के विषैले जंतु के काटने की जानकारी देते हुये शव को पोस्टमार्टम भेजने की बात कही।


No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।