जौनपुर | जहांगीराबाद में ठेले वाले के ऊपर गिरा मकान का बारजा, हालत गंभीर | #JaunpurUpdateNews
जौनपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के जहांगीराबाद मोहल्ले में एक जर्जर मकान को ढहाने का कार्य किया जा रहा था। मकान के नीचे ही एक व्यक्ति ने ठेला लगाया था। अचानक मकान का बारजा उसके ऊपर गिर गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के दौरान धमाके जैसी आवाज से आस—पास के लोग मौके पर दौड़ पड़े। किसी तरह मलबा हटाकर उसे वहां से निकाला गया और जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताते हैं कि छटंकी का 22 वर्षीय पुत्र पिंटू प्रतिदिन की रात जहांगीराबाद में एक मकान के नीचे ठेला लगाता है। बुधवार को भी वह ठेला लगाया था। जिस मकान के नीचे वह ठेला लगाया था वहां कुछ दिन से मकान गिराया जा रहा था। बुधवार को अचानक उसका बारजा उसके ऊपर ही गिर गया। जिसके मलबे में दबकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।