जौनपुर। विवाद से क्षुब्ध दम्पति ने खुद को किया आग के हवाले, हालत नाजुक | #
जौनपुर। जिले के शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के भरौली गांव में आपस में विवाद होने पर रविवार की रात दम्पति ने खुद को आग के हवाले कर दिया। घटना में दोनों गंभीर रूप से झुलस गये। परिजनों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।
बताते हैं कि उक्त गांव निवासी अशोक गुप्ता 50 वर्ष व उनकी पत्नी सुमन 45 वर्ष में रविवार की रात किसी बात को लेकर विवाद हो गया। दोनों अपने ऊपर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा लिये। आननफानन में परिजनों ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। डॉक्टरों की मानें तो दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है, दोनों 90 फीसद जल गये हैं।



No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।