• Breaking News

    जौनपुर, उपजिलाधिकारी के आदेश पर पर मुकदमा दर्ज

    मछलीशहर, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली में एक युवती की माता ने गाँव के ही एक युवक पर शादी का झाँसा देकर उसकी युवती से दो वर्षों से शारिरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। 

    कोतवाली पुलिस ने पीड़िता की माता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर युवक को गिरफ्तार कर लिया है। मालूम हो कि कोतवाली क्षेत्र के एक गाँव की महिला ने गाँव के एक युवक पर उसकी पुत्री के साथ शादी का झांसा देकर दो वर्षों से दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। 

    युवती की माता के अनुसार एक दिन पहले ही दोनों के संबंधों की जानकारी होने पर युवक के घर पूछताछ करने गई तो युवक की माँ सहित परिजनों ने गालियां व जान से मारने धमकी दी। 

    युवती की माता ने तहरीर में युवक पर लगातार शादी का झाँसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप भी लगाया और सोमवार तहसील उपजिलाधिकारी कार्यालय पहुंच मामले की तहरीर दी जिसके बाद उपजिलाधिकारी ने प्रभारी निरीक्षक को मामले की जाँच कर मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया। 

    मंगलवार को कोतवाली पहुँची युवती व उसकी माता, आरोपित युवक के परिवार के साथ दिन भर दोनों की शादी के साथ अन्य पहलुओं पर संभ्रात ग्रामीणों ने समझौता करने कराने का प्रयास किया किन्तु समझौता नहीं हो सका। अंत में समझौता नहीं होने पर कोतवाली पुलिस ने आरोपित युवक अनिल सहित आशीष, अजय, अखिलेश, अजित व शाँति देवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया। 

    वहीं आरोपित युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने पर युवती ने घर जाने से इंकार करती रही जिसके बाद कोतवाली पुलिस ने महिला कांस्टेबल की अभिरक्षा में युवती को रात 8 बजे उसके घर भिजवाया। 

    मामले बाबत प्रभारी निरीक्षक दिनेश प्रकाश पांडेय से बात की गई तो उन्होंने कहा पुलिस मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्यवाही कर रही है। पीड़ित युवती मुकदमा दर्ज कराया है।

    ad

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad