जौनपुर, संगठन की शक्ति से ही व्यापार मंडल होगा सशक्त :- इंदु सिंह
जौनपुर - विवार को मछलीशहर तहसील अंतर्गत मीरगंज बाजार का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ! समारोह के मुख्य अतिथि व्यापार मंडल के प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं जिला अध्यक्ष इंद्रभान सिंह इंदू रहे मुख्य अतिथि के रुप में बोलते हुए श्री इंदू सिंह ने कहा कि संगठन में एकता के ही माध्यम से व्यापार मंडल को सशक्त बनाया जा सकता है यदि बाजार के संपूर्ण व्यापारी व्यापार मंडल को एकता के साथ चलाएंगे तो मैं निश्चित तौर पर कह सकता हूं कि व्यापार मंडल अपने आप में सशक्त एवं मजबूत होगा और आपकी आवाज सत्ता शासन अधिकारी दबा नहीं पाएंगे और आपकी एकजुटता के कारण कोई भी अपराधी व अवांछनीय तत्व बाजार की तरफ नजर उठाकर भी नहीं देख पाएगा!
उक्त बातें उन्होंने नौ गठित इकाई को शपथ ग्रहण कराते समय कहीं! समारोह को विशिष्ट अतिथि जिला महामंत्री आरिफ हबीब जिला कोषाध्यक्ष श्री उमेश चंद्र गुप्ता श्री राजेश सिंह श्री ध्रुव चंद गुप्ता श्री जीवन लाल अग्रहरी श्री राजेश अग्रहरी श्री बसंत अग्रहरी आदि ने संबोधित करते हुए नवगठित इकाई को अपना आशीर्वाद दिया तत्पश्चात व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष और कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इंद्रभान सिंह इंदू का जन्मदिन केक काटकर समारोह पूर्वक मनाया गया और उपस्थित जनों ने अपने नेता की दीर्घायु होने की कामना भी की!
मीरगंज के महामंत्री अनिल कौशल ने बाजार की समस्याओं को रखा वही अध्यक्ष भोलानाथ कौशल ने आगंतुकों मैं मुख्य अतिथि का अंगवस्त्रम एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया! विशिष्ट अतिथि गणों को भोलानाथ कौशल एवं महामंत्री अनिल कौशल ने संयुक्त रूप से स्मृति चिन्ह एवम अंगवस्त्रम देकर सम्मान किया!
कार्यक्रम में आमंत्रित पत्रकार बंधुओं को भी मुख्य अतिथि इंद्रभान सिंह इंदू ने स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्रम देकर सम्मान किया
उक्त अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता शिव कुमार गुप्ता ने किया संचालन शंभू रतन उपाध्याय गांगेय ने किया! धन्यवाद ज्ञापन नवगठित इकाई के अध्यक्ष भोलानाथ कौशल ने किया उक्त अवसर पर मछली शहर एवं मीरगंज के सम्मानित व्यापारी पत्रकार गण उपस्थित रहे




No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।