हाथरस कांड: हेड मास्टर से पूछताछ कर रही सीबीआई, प्राइमरी स्कूल के देख रही रिकॉर्ड
हाथरस की बिटिया के प्रकरण में सीबीआई की जांच जारी है। आज सीबीआई ने बिटिया के गांव के सरकारी और निजी स्कूल के हेड मास्टर को पूछताछ के लिए बुलाया है। एक आरोपी इसमें नाबालिग बताया जा रहा है। हाई स्कूल की उसकी अंक तालिका में उसकी आयु 18 वर्ष से कम है। ऐसे में सीबीआई निजी स्कूल के भी रिकॉर्ड को देख रही है।

सीबीआई ने आरोपियों के परिजनों से की पूछताछ
इससे पहले बिटिया के गांव में मंगलवार को सीबीआई की टीम ने आरोपियों के परिजनों से गहनता से पूछताछ की थी। टीम ने आसपास खेतों और रास्तों को भी देखा था। करीब डेढ़ घंटे तक पूछताछ के बाद टीम वहां से लौट आई थी। आरोपियों के परिजनों ने टीम के सामने अपना पक्ष रखा था। सीबीआई की टीम ने आरोपियों के घर जाकर उनके परिजनों से पूछताछ की। टीम ने उनके घरों की छत पर चढ़कर वहां से घटनास्थल की दूरी भी देखी। इसके बाद टीम ने आरोपियों के घरों के निकट के खेतों का भी निरीक्षण किया और वहां भी बारीकी से छानबीन की।
करीब डेढ़ घंटे की पूछताछ के बाद टीम वहां से चली गई। आरोपी रामू के पिता राकेश ने बताया कि उन्होंने टीम को बताया है कि जब घटना हुई तो उस समय बाजरे की फसल खड़ी हुई थी। जब चार लोग एक साथ खेत में घटना के बाद भागेंगे तो बाजरा बिछ जाएगा। रास्ता भी बन जाएगा।
वहां ऐसी स्थिति थी ही नहीं। वहीं एक आरोपी की मां ने बताया कि उसका बेटा नाबालिग है, लेकिन उन्होंने कोई भी अर्जी इस सिलसिले में कोर्ट में नहीं दी है। टीम ने उनसे यही पूछा था कि इससे पहले उनका बेटा कहां पढ़ता था तो उन्होंने बताया कि मेरा बेटा गांव के ही स्कूल में पढ़ता था।
AD

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।