यात्री ने विमान में "आतंकवादी" होने का किया दावा, पुलिस ने किया गिरफ्तार
एअर इंडिया की दिल्ली-गोवा उड़ान में गुरुवार को 1 यात्री द्वारा विमान में 1 "आतंकवादी" के मौजूद होने का दावा किए जाने पर खलबली मच गई। विमान के हवाई अड्डे पर उतरने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। यह जानकारी 1 वरिष्ठ अधिकारी ने दी।
डाबोलिम हवाई अड्डा पुलिस थाने से सम्बद्ध 1 अधिकारी ने बताया कि यात्री जिया उल हक (30) मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया गया है, उसे विमान के उतरने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया।
उन्होंने बताया कि आरोपी ने खुद को "विशेष प्रकोष्ठ" का अधिकारी होने का दावा किया और यात्रियों से कहा कि विमान में एक "आतंकवादी" मौजूद है। उन्होंने बताया कि इससे यात्रियों में खलबली मच गई।
अधिकारी ने बताया कि विमान के डाबोलिम हवाई अड्डे पर उतरने पर (Central Industrial Security Force) कर्मियों ने उसे हवाई अड्डा पुलिस को सौंप दिया।
पुलिस ने बताया कि उसकी 1 सरकारी अस्पताल में जांच कराई गई और बाद में 1 स्थानीय मजिस्ट्रेट से आवश्यक आदेश प्राप्त करने के बाद उसे पणजी के पास स्थित मनोविज्ञान एवं मानव व्यवहार संस्थान में भर्ती करा दिया गया।


No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।