Gold Rate Today: सोने के वायदा भाव में तेजी, चांदी की चमक भी बढ़ी; जानें क्या चल रहे हैं रेट
नई दिल्ली। सोने एवं चांदी के वायदा भाव में शुक्रवार को बढ़त देखने को मिली। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सुबह 10:43 बजे चार दिसंबर, 2020 को डिलिवरी वाले सोने का भाव 175 रुपये यानी 0.35 फीसद की तेजी के साथ 50,457 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रहा था। इससे पिछले सत्र में दिसंबर अनुबंध वाले सोने का भाव 50,282 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था। वहीं, पांच फरवरी, 2021 को डिलिवरी वाले सोने की कीमत 205 रुपये यानी 0.41 फीसद की तेजी के साथ 50,569 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रही थी। इससे पहले गुरुवार को फरवरी कॉन्ट्रैक्ट वाले सोने की कीमत 50,364 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रही थी।
वायदा बाजार में चांदी की कीमत (Silver Rate in Futures Market)
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर 10:44 बजे दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट वाली चांदी की कीमत 361 रुपये की यानी 0.60 फीसद की तेजी 60,533 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रही थी। इससे पिछले सत्र में दिसंबर अनुबंध वाली चांदी की कीमत 60,172 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही थी। एमसीएक्स पर मार्च, 2021 में डिलिवरी वाली चांदी की कीमत 424 रुपये यानी 0.69 फीसद की बढ़त के साथ 62,158 रुपये प्रति किलोग्राम पर चल रही थी।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने की कीमत (Gold Price in International Market)
ब्लूमबर्ग के मुताबिक कॉमेक्स पर दिसंबर में डिलिवरी वाले सोने का भाव 1.90 डॉलर यानी 0.10 फीसद की तेजी के साथ 1,869.90 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था। इसी तरह हाजिर बाजार में सोने का मूल्य 1.87 डॉलर यानी 0.10 फीसद की तेजी के साथ 1,869.46 डॉलर प्रति औंस पर चल रहा था।
वैश्विक स्तर पर चांदी की कीमत (Silver Rate in Global Market)
कॉमेक्स पर दिसंबर डिलिवरी वाली चांदी की कीमत 0.01 डॉलर यानी 0.04 फीसद की तेजी के साथ 23.37 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी। इसी तरह हाजिर बाजार में भी चांदी की कीमत 0.04 डॉलर यानी 0.17 फीसद की वृद्धि के साथ 23.30 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी।
AD



No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।