जौनपुर, केन्द्र सरकार की नीतियों के खिलाफ डाककर्मियों ने किया धरना-प्रदर्शन #Jaunpur Update News
Jaunpur Update News
जौनपुर। केन्द्रीय महासंघ के आह्वान पर मंगलवार को केंद्र सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों और बोनस अभी तक भुगतान न किए जाने के कारण प्रधान डाकघर के मुख्य द्वार पर डाककर्मियों ने धरना-प्रदर्शन किया। साथ ही सरकार की नीतियों के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त किया।
कर्मचारियों ने धरनास्थल पर सभाजीत पाल अध्यक्ष अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ की अध्यक्षता में सभा किया जहां मंडलीय सचिव राम उजागीर यादव ने कर्मचारी हितों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुये कर्मचारी विरोधी नीतियों की जमकर आलोचना किया।
साथ ही मांग किया कि केंद्र सरकार कर्मचारियों का बोनस तुरंत भुगतान आदेश जारी करें, अन्यथा हम भविष्य में एक बड़े आंदोलन की तरफ बढ़ेंगे। सभा में हरिशंकर यादव मंडलीय सचिव पी 4, राजेश सिंह मंडलीय सचिव ग्रामीण डाक सेवक, श्रीप्रकाश गुप्त, हीरा लाल यादव, नागेश्वर प्रसाद, रामकुमार यादव, ऋषिकेश चौहान, शकील अहमद, राकेश त्रिपाठी, सत्य प्रकाश मिश्रा, सदानंद मिश्रा सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।



No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।