जौनपुर, श्री दुर्गा पूजा महासमिति का स्थापना दिवस सम्पन्न #Jaunpur_Update_News
Jaunpur Update News
जौनपुर। सत्य एवं अहिंसा के पुजारी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री की जयंती एवं जनपद की समस्त माँ दुर्गा पूजन समितियों की केन्द्रीय कमेटी श्री दुर्गा पूजा महासमिति का स्थापना दिवस मनाया गया।
नखास के विसर्जन घाट पर स्थित प्रधान कार्यालय नवदुर्गा शिव मंदिर पर भारत के महान विभूति जिनके सफल नेतृत्व में भारत ने आजादी प्राप्त किया, याद किया गयां साथ ही 2 अक्टूबर 1979 को जनपद के ही साहसी एवं समाज को नई दिशा प्रदान करने वाले संरक्षक स्व. त्रिभुवन सिंह व स्व. कन्हैया लाल मिश्रा के नेतृत्व में जनपद की तमाम माँ दुर्गा पूजन समितियों को एकता के सूत्र में जोड़ते हुए श्री दुर्गा पूजा महासमिति जौनपुर की स्थापना की गई।
स्थापना दिवस पर संरक्षक मण्डल के सदस्य शोभनाथ आर्या, विन्ध्याचल सिंह, विशिष्ट सदस्य/पूर्व अध्यक्ष शशांक सिंह, मोती लाल यादव आदि ने जहां अपनी शुभकामनाएं दीं, वहीं मनीष देव, विनय बरौतिया, मनीष गुप्ता आदि ने महासमिति की उपलब्धियों एवं समाज तथा राष्ट्र के प्रति महासमिति के उत्तरदायित्वों की चर्चा की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे उपाध्यक्ष अनिल अस्थाना ने कोविड-19 की विकट परिस्थितियों में आगामी माँ दुर्गा पूजनोत्सव पर प्रशासन के दिशा निर्देशों की चर्चा करते हुए 4 अक्टूबर दिन रविवार को प्रातः 11 बजे आम सभा की बैठक में जनपद की समस्त माँ दुर्गा पूजन समितियों से बैठक में सम्मिलित होने की अपील किया। वहीं महासचिव अनिल साहू ने स्थापना दिवस पर बधाई देते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर प्रबन्धकारिणी सदस्य लालचन्द निषाद, विजय गुप्ता, दिलीप तिवारी, संजय विश्वकर्मा, रतनदीप निषाद, अविनाश निषाद, सचिन सोनी, विष्णु गुप्ता, रवि शर्मा, शनि जायसवाल अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।


No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।