जौनपुर। मल्हनी उपचुनाव : डीएम, एसपी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण | #JaunpurUpdateNews
Jaunpur Update News
जौनपुर। मल्हनी उपचुनावों की तिथियां जैसे—जैसे नजदीक आ रही है चुनावी सरगर्मियां बढ़ती जा रही है प्रशासन शांतिपूर्ण व निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए आवश्यक कदम उठाने के साथ मतदेय स्थलों की सुरक्षा के साथ आवश्यक सुविधाओं को सुनिश्चित कराने के लिए निरन्तर प्रयासरत है।
इसी क्रम में डीएम दिनेश कुमार सिंह व एसपी शनिवार को थाना क्षेत्र के कई मतदान केंद्रों का निरीक्षण किये और आवश्यक सुविधाएं शीघ्र पूर्ण कराने का निर्देश दिए। सबसे पहले डीएम शेरवा के आझुराय इंटरकालेज पहुँचे वहाँ शौचालय व्यवस्था ठीक न होने पर शीघ्र पूर्ण कराने को विद्यालय कर्मियों को निर्देशित किये। साथ ही भयमुक्त निष्पक्ष मतदान कराने की प्रतिबद्धता जताते हुए कहा कि किसी तरह की गुंडई नहीं चलने पाएगी। इसके बाद वे खपरहां गांव के सोनपुरा प्राथमिक विद्यालय के मतदान केंद्र पहुँचे वहां प्रधानपति से शौचालय, बिजली पानी आदि सुविधाओं की जानकारी लिए बताया गया कि लो वोल्टेज के चलते समर्सिबलपम्प चलने में दिक्कत होती है।
इसके बाद वे रीठी गांव स्थित श्रीराम इंटर कालेज के मतदान केंद्र पर पहुँचे वहां ग्रामीणों की चौपाल में भयमुक्त होकर मतदान कराने की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि आप सभी अपनी मर्जी से चाहे जिसे वोट दे कोई किसी पर दबाव नहीं बनाएगा यदि कोई व्यक्ति अथवा पार्टी लालच देकर या दबाव बनाकर वोट लेने की कोशिश करें तो उसकी शिकायत मेरे व्हाट्सप्प नम्बर पर दे सम्बंधित के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी।
ad
ad



No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।