• Breaking News

    जौनपुर। सरदार बल्लभभाई पटेल ने देश को एकता के सूत्र में पिरोया- सुषमा पटेल।#JaunpurUpdateNews

    जौनपुर। लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती पर मुंगरा बादशाहपुर के जौनपुर - रायबरेली मार्ग पर स्थित  गांव गड़ियवा में शनिवार को नवनिर्मित लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल स्वागत द्वार का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक डॉ सुषमा पटेल ने मंत्रोच्चारण व नारियल फोड़कर किया।

     तत्पश्चात क्षेत्र के मधुपुर में पटेल सेवा संस्थान द्वारा लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि मुंगरा बादशाहपुर की विधायक डॉ. सुषमा पटेल ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण  के दौरान कहां कि देश की आजादी में सरदार पटेल ने बहुत ही खास योगदान  दिया था। सरदार पटेल ने भारत को एकता के सूत्र में पिरोने में अहम भूमिका निभाई थी।

    आज यही कारण है कि हम लोग इकट्ठा होकर  उनकी जयंती मना रहे हैं । उन्होंने आगे कहा कि प्रतिभा के धनी सरदार पटेल के विचार आज भी लाखों युवाओं को प्रेरणा देते हैं । उनके पराक्रम का ही परिणाम था कि आज का भारत एक श्रेष्ठ भारत है। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान छवि राज पटेल व संचालन मातादीन चौधरी ने किया। आयोजक डॉ केशव पटेल ले आगंतुक प्रति आभार ज्ञापित किया। इस अवसर पर लालचंद पटेल ,रमेश पटेल ,राजमणि पटेल ,वीरेन्द्र बिंद ,कृष्ण बिहारी पटेल, अजय पटेल, जवाहरलाल ,सभासद रामजस, प्रदीप कुमार ,पूर्व प्रधान नान्हू राम पटेल, व शेष नारायण पटेल आदि लोग मौजूद रहे।

    AD



    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad