• Breaking News

    जौनपुर, श्री दुर्गा पूजा महासमिति के आमसभा की बैठक सम्पन्न #Jaunpur_Update_News

    Jaunpur Update News

    जौनपुर। जनपद की 751 मां दुर्गा पूजन समितियों की केन्द्रीय कमेटी श्री दुर्गा पूजा महासमिति आगामी शारदीय नवरात्र महोत्सव 17 अक्टूबर दिन शनिवार से प्रारम्भ होने वाली पूजन व्यवस्था के सम्बन्ध में बैठक प्रधान कार्यालय नवदुर्गा शिवमंदिर प्रतिमा विर्सजन घाट नखास पर अध्यक्ष विजय सिंह की अध्यक्षता में हुई। 

    इस मौके पर जनपद के शहरी एवं ग्रामीणांचल में कार्यरत पूजन समितियों के पदाधिकारियों ने बैठक के अर्न्तगत शारदीय नवरात्र के तैयारियों के सम्बन्ध में जिला प्रशासन एवं शासन से किये गये पत्राचार के विषय पर पूर्ण रूप से विचार-विमर्श किया गया। 

    इस दौरान कहा गया कि शासन-प्रशासन द्वारा मां दुर्गा पूजनोत्सव के सम्बन्ध में स्पष्ट दिशा निर्देश निर्गत नहीं किया जाना बहुत ही खेद का विषय है। शारदीय नवरात्रि प्रारम्भ होने में चंद दिन ही बचे हैं। ऐसे में पूजन समितियां मां दुर्गा पूजनोत्सव को लेकर बहुत ही असमंजस की स्थिति में अपने आपको पा रही है। 

    सभी समितियों ने सर्वसम्मत से जिला प्रशासन की उदासीनता को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। साथ ही महासमिति से अनुरोध किया कि शारदीय नवरात्र प्रारम्भ होने में कुछ समय बचे हैं। ऐसे में जिला प्रशासन से सोशल डिस्टेंसिंग के मानक के अनुसार पूजन व्यवस्था हेतु दिशा निर्देश प्राप्त करते हुए समस्त पूजन समितियों को सूचित किया जाय। 

    महासमिति के पूर्व अध्यक्ष संतोष सिंह, निखिलेश सिंह, शशांक सिंह, मोती लाल यादव, विशिष्ट सदस्य नीरज सिंह ने जिला प्रशासन से अनुरोध किया है कि माँ दुर्गा पूजनोत्सव के सम्बन्ध में जिला प्रशासन अतिशीघ्र शासन के दिशा निर्देशों से महासमिति को अवगत करायें जिससे जनपद की केन्द्रीय कमेटी श्री दुर्गा पूजा महासमिति पूजन समितियों को पूर्ण विश्वास में लेते हुए इस महानुष्ठान को पूरी सुरक्षा एवं शान्तिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराते हुए प्रशासन का सहयोग पूर्व की भांति कर सके। संरक्षक शोभनाथ आर्य, विन्ध्याचल सिंह, उपाध्यक्ष मनीष देव, सचिव अतुल प्रकाश सिंह, मनीष गुप्ता ने जिला प्रशासन से अतिशीघ्र शान्ति समिति की बैठक बुलाने का अनुरोध करते हुए कहा कि पूर्व की भांति शान्ति समिति की बैठक में प्रशासन एवं महासमिति का प्रतिनिधिमण्डल वार्ता कर पूजन समितियों में उत्पन्न भ्रम की स्थिति एवं पूजन से सम्बन्धित समस्याओं का समाधान किया जा सके। 

    अन्त में अध्यक्ष श्री सिंह ने बताया कि संरक्षकगण एवं विशिष्ट सदस्यगण के निर्देश से इस वर्ष पुरस्कार वितरण समारोह एक वर्ष के लिए स्थगित किया गया है। जनपद की समस्त पूजन समितियों का नवीनीकरण निःशुल्क करने की घोषणा करते हुये पूजन समितियों से निवेदन किया गया कि माँ दुर्गा पूजनोत्सव की तैयारियाँ करने के साथ दिशा निर्देशो का भी पालन करें। 

    बैठक का संचालन उपाध्यक्ष अनिल अस्थाना ने किया। अन्त में धन्यवाद ज्ञापन महासचिव अनिल साहू ने किया। इस अवसर पर राधेकृष्ण ओझा, उमेश श्रीवास्तव, अतुल गोपाल मिश्रा, पुनीत पंकज, आनन्द अग्रहरी, रत्नेश सिंह, सुमित उपाध्याय, विजय गुप्ता, निशाकान्त, लालचन्द निषाद, शनि जायसवाल, संजय मोदनवाल, शैलेन्द्र मिश्रा, राम प्रकाश यादव, अमित गुप्ता, धीरज जायसवाल, विष्णु गुप्ता, रवि शर्मा, दिलीप तिवारी, सचिन सोनी, महेन्द्र अग्रहरि, चन्दन यादव, लालता सोनकर, रतनदीप निषाद, अविनाश निषाद, मयंक मिश्रा, महेश जायसवाल, रामरतन विश्वकर्मा, डा. अतुल सिंह, विजय रघुवंशी आदि उपस्थित रहे।
    ad




    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad