• Breaking News

    जौनपुर के लाल डॉ गोपाल मिश्र बने उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी के सदस्य #JaunpurUpdateNews

    Jaunpur Update News

    जौनपुर | धर्मापुर विकास खण्ड के कुछमुछ गांव निवासी चन्द्रधर मिश्र के बड़े बेटे डॉ गोपाल मिश्र को उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी का सदस्य बनाया गया है। डॉ गोपाल मिश्र वर्तमान समय मे जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट में संगीत विभाग में कार्यरत है। देर शाम प्रदेश सरकार द्वारा इसकी घोषणा की गई। गोपाल मिश्र के सदस्य चुने जाने पर उनके घर पर बधाई देने वालो का तांता लगा हुआ है। 

    कुछमुछ गांव के पंडित बाबूराम मिश्र के बड़े पौत्र डॉ गोपाल मिश्र ने जिले के टीडी कालेज से संगीत मे बीए करने के बाद खैरागढ़ विश्वविद्यालय से संगीत में एम म्यूज की पढ़ाई पूरी किया है। गोपाल मिश्र के छोटे भाई गोविंद मिश्र मर्चेंट नेवी में कार्यरत है जबकि सबसे छोटे भाई राजन मिश्र जिले में एक चैनल के जिला संवाददाता है । 

    फोन पर वार्ता होने पर डॉ गोपाल मिश्र ने कहाकि आज मैं जो कुछ भी हूं वो अपने माता पिता और गुरुजन के आशीर्वाद से हूं। इस मौके पर अपने संगीत के गुरु जौनपुर निवासी स्व मुखराम सिंह को याद करते हुए वो भावुक हो गए।आपको बतादे की वाराणसी के जाने माने संगीतज्ञ और विद्वान पद्मश्री डा. राजेश्वराचार्य को उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है जबकि झांसी के डा.धन्नूलाल गौतम को उपाध्यक्ष बनाया गया है।

    ad
    ad



    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad